फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Henna will not be able to be held in daughter's hands ... mother requests letter to CM

सीएम साहब कर दो परेशानी दूर, बेटी की मांग में भरना है सिंदूर

Mon, 19 Oct 2020 01:35 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 19 Oct 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
Henna will not be able to be held in daughter's hands ... mother requests letter to CM
सिंदूर - फोटो : अमर उजाला
सिंचाई विभाग में काम करने वाली महिला ठेकेदार का कहना है कि यदि विभाग ने उसका बकाया भुगतान नहीं किया तो उसकी बेटी के हाथ पीले नहीं हो पाएंगे। ठेकेदार ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर बकाया भुगतान शीघ्र दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में सिंचाई विभाग की पंजीकृत ठेकेदार जय प्रभा मिश्रा ने कहा है कि उन्होंने बलरामपुर स्थित सरयू नहर खंड चतुर्थ में करीब 44 लाख रुपये के सामान की आपूर्ति अधिकारियों के निर्देश पर किया है। विभागीय अधिकारी भुगतान में तरह-तरह की पेंच फंसा रहे हैं। मेरी बेटी की शादी आगामी 28 नवम्बर को होनी निश्चित है। भुगतान न मिलने पर बेटी की शादी हो पाना नामुमकिन दिख रहा है। सारी पूंजी विभाग में फंसी हुई है। ठेकेदार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच कराकर बकाया भुगतान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाए। समय से भुगतान हो गया तो बेटी की शादी तय समय पर संपन्न हो जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed