फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Henchman close to Mukhtar Ansari had killed the restaurant operator

खुलासा: मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे ने कराई थी रेस्टोरेंट संचालक की हत्या, सामने आया चौंकाने वाला सच

Tue, 23 Nov 2021 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 23 Nov 2021 12:02 PM IST
सार

 चंदरनगर निवासी जसविंदर सिंह उर्फ रोमी को 27 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे गोली मारी गई थी। उनकी इलाज के दौरान 31 अक्तूबर को मौत हो गई। हत्याकांड की विवेचना जब आगे बढ़ी तो मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे हिस्ट्रीशीटर हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया के भाइयों का नाम सामने आया। 

विज्ञापन
Henchman close to Mukhtar Ansari had killed the restaurant operator
मुख्तार के साथ जुगनू वालिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आलमबाग के चंदरनगर स्थित चिक-चिक रेस्टोरेंट के मालिक जसविंद सिंह उर्फ रोमी की हत्या में मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे जुगनू वालिया का नाम सामने आया है। पुलिस की विवेचना में नाम सामने आने पर संदेह गहराने लगा कि रेस्टोरेंट के संचालक की हत्या जुगनू के इशारे पर की गई। 
विज्ञापन


सोमवार देर शाम को पुलिस ने उसके कई ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं लगा है। वहीं इस मामले में दो अन्य की तलाश की जा रही है। चंदरनगर निवासी जसविंदर सिंह उर्फ रोमी को 27 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे गोली मारी गई थी। उनकी इलाज के दौरान 31 अक्तूबर को मौत हो गई। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया है। जिसमें नामजद आरोपी दीपक मखीजा उर्फ नीशू और जसप्रीत उर्फ लवीश शामिल है। हत्याकांड की विवेचना जब आगे बढ़ी तो मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे हिस्ट्रीशीटर हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू वालिया के भाइयों का नाम सामने आया। पुलिस ने उनको दो बार हिरासत में लेकर पूछताछ की लेकिन कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा।  जिसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन ठिकानों पर दी गई दबिश
प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के मुताबिक मुख्तार के गुर्गे जुगनू वालिया का नाम विवेचना में सामने आया है। उस पर हत्या की साजिश रचने के साक्ष्य मिले हैं। जिसके आधार पर पुलिस उसके तीन ठिकानों पर दबिश देने गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। जुगनू वालिया सूद पर रुपये बांटता है। वहीं उस पर कई मुकदमें दर्ज है। 

जुगनू वालिया ने 9 जनवरी 2019 की रात नौ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे कपड़ा कारोबारी अमनप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जुगनू का अमनप्रीत के पिता से सूद के कारोबार की अदावत सामने आई थी। 

इसके अलावा जुगनू ने एक अप्रैल 2005 को स्वरूप सिंह पर लाइसेंसी राइफल से फायरिंग, 27 जुलाई 2010 व 9 मार्च 2011 को देवेंद्र सिंह अरोड़ा पर हमला करवाया था।   कपड़ा कारोबारी की हत्या में वह गिरफ्तार कर जेल भेज गया था। 

कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस जुगनू के अलावा चिक-चिक रेस्टोरेंट के मालिक जसविंदर सिंह रोमी की हत्या में अमर जायसवाल व विनय जोशी नाम के दो अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

एक साल पहले हो चुकी है 14 (1) की कार्रवाई 
लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने एक साल पहले मुख्तार अंसारी के करीबी गुर्गे जुगनू वालिया के खिलाफ गिरोह बंद की कार्रवाई कर चुकी है। उसकी ढाई करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया गया था। जिसमें लग्जरी गाड़ियां ऑडी व बीएमडब्ल्यू शामिल है। जुगनू के खिलाफ आलमबाग व हजरतगंज में कुल 20 मामले दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed