{"_id":"5aa03ae04f1c1b9b248b8aa5","slug":"help-zareena-begam","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बैठक गायिकी’ की प्रमुख जरीना बेगम आईसीयू में भर्ती, उनके इलाज के लिए करें मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बैठक गायिकी’ की प्रमुख जरीना बेगम आईसीयू में भर्ती, उनके इलाज के लिए करें मदद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
जरीना बेगम
- फोटो : amar ujala
अवध की पहचान और बेगम अख्तर की शिष्या जरीना बेगम डालीगंज के एक निजी अस्पताल की आईसीयू में भर्ती हैं। उनके परिवार के पास उनके इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। इन हालात में लोगों ने उनके लिए आर्थिक मदद जुटाने की मुहिम शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जरीना बेगम को ‘बैठक गायिकी’ की प्रमुख और आखिरी कलाकार के रूप में पहचाना जाता है। जीवन के लिए संघर्ष कर रहीं जरीना बेगम की मदद के लिए उनके परिजनों ने प्रदेश सरकार से भी मदद की गुहार की थी, लेकिन वहां से मदद नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
वे गुर्दा रोग से पीड़ित है। उनकी मदद के लिए ट्विटर पर लोगों से संदेश और वीडियो के जरिये सहयोग की अपील की है।