{"_id":"6845598084ef2c19c208e34b","slug":"heat-wave-will-prevail-in-southern-up-and-bundelkhand-temperature-will-cross-40-degrees-in-14-districts-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Weather: दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में चलेंगे लू के थपेड़े, 14 जिलों में पारा 40 डिग्री पार; जानें हर अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Weather: दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड में चलेंगे लू के थपेड़े, 14 जिलों में पारा 40 डिग्री पार; जानें हर अपडेट
Sun, 08 Jun 2025 03:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 08 Jun 2025 03:06 PM IST
सार
UP Weather Update: दक्षिणी यूपी और बुंदेलखंड क्षेत्र में सोमवार से लू के थपेड़े चलेंगे। इससे पहले रविवार को 14 जिलों में पारा 40 डिग्री पार चला गया। 11 जून से मौसम दोबारा करवट लेगा। पूर्वी यूपी से बूंदाबांदी का आगाज होगा। आगे पढ़ें और जानें हर अपडेट...
विज्ञापन
भीषण गर्मी। (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश में जून की शुरुआत में राहत भरे मौसम के बाद गर्मी का सितम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 9 से 11 जून के बीच प्रदेश के विंध्य क्षेत्र, दक्षिणी हिस्से, सोनभद्र, मिर्जापुर, वाराणसी, प्रयागराज समेत बुंदेलखंड और आगरा व आसपास के जिले लू की चपेट में रहेंगे।
विज्ञापन
रविवार को प्रदेश के लगभग 14 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। प्रयागराज आगरा और झांसी में दोपहर बाद का तापमान 43 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार से रूखी और गर्म पछुआ हवाओं के जोर से अगले तीन दिनों तक तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के आसार हैं।
विज्ञापन
विंध्य, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 9 से 11 जून के बीच विंध्य, बुंदेलखंड और आगरा मंडल में लू के थपेड़े चलने का पूर्वानुमान है। 11 जून के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में हवा का रुख पछुआ से पूर्वा हो जाएगा। बंगाल की खाड़ी से उठी नम हवाओं के असर से प्रदेश के पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में बूंदाबांदी का दौर दोबारा देखने को मिलेगा।
विज्ञापन