फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   He seduced the girl and took her away, demanded Rs 10 lakh

Lucknow News: युवती को बहला-फुसलाकर ले गया, मांगे 10 लाख

Sat, 01 Mar 2025 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 01 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
He seduced the girl and took her away, demanded Rs 10 lakh
युवती को बहला-फुसलाकर ले गया, मांगे 10 लाख
लखनऊ। बाजारखाला निवासी शिक्षिका की बेटी (बालिग) को अलीगढ़ की तय्यब कॉलोनी का रहने वाला शादाब बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने शिक्षिका से दस लाख रुपये की मांग की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


शिक्षिका के मुताबिक 28 जनवरी को वह स्कूल गई थीं। घर में बेटी अकेली थी। दोपहर तीन बजे जब वह घर पहुंचीं तो बेटी नहीं मिली। पति का मोबाइल और लाखों के जेवर गायब थे। पड़ोसियों ने बताया कि शादाब उनकी बेटी को ले गया है। कॉल करने पर बेटी ने डरी-सहमी आवाज में आरोपी के साथ अलीगढ़ जाने की बात कही।
विज्ञापन


पीड़िता की मां का आरोप है कि एक फरवरी को आरोपी ने उनके पति के मोबाइल से यूपीआई के जरिये चार लाख रुपये निकाल लिए। पति का खाता बंद कराने पर आरोपी ने कॉल कर बेटी को नुकसान पहुंचाने की बात कही। ऐसा न करने के बदले दस लाख का चेक लेकर अलीगढ़ आने को कहा। इंस्पेक्टर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक सर्विलांस के जरिये आरोपी व युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed