फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hcl company employee died in road accident

Lucknow News: कार की टक्कर से एचसीएल कंपनीकर्मी की मौत

Fri, 08 Aug 2025 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
hcl company employee died in road accident

विज्ञापन



- गोमतीनगर विस्तार स्थित जी- 20 रोड पर हुआ हादसा

- एचसीएल कंपनीकर्मी को दफ्तर लेकर जा रहा बाइक टैक्सी चालक भी घायल

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ।

गोमतीनगर विस्तार स्थित जी-20 रोड पर बृहस्पतिवार को एचसीएल कर्मी अलीगंज स्थित सेक्टर-आई यथार्थ त्रिपाठी (20) की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे के वक्त टैक्सी बाइक से जा रहे थे। कार की टक्कर से बाइक चालक व यथार्थ घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गए। चालक भी गंभीर रूप से घायल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।



मूल रूप कानपुर निवासी यथार्थ त्रिपाठी मामा अनूप कुमार पांडेय के घर अलीगंज में रहता था। यथार्थ की बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे से की शिफ्ट थी। वह बाइक टैक्सी से ड्यूटी पर जा रहा था। मामा अनूप के अनुसार जी-20 रोड पर अज्ञात कार ने बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चालक और यथार्थ सड़क पर घिसटते हुए डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में दोनों बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। उधर यथार्थ की बॉस ने उसके मोबाइल पर कॉल की तो पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। दफ्तर वालों ने दफ्तर में काम कर रही यथार्थ की ममेरी बहन प्रगति को बताया। खबर पाकर परिजन लोहिया पहुंचे तो पता चला कि यथार्थ की मौत हो चुकी है। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार अवस्थी ने बताया कि घायल बाइक टैक्सी चालक की हालत नाजुक है। घटनास्थल के आसपास के सीसी कैमरों के फुटेज खंगाली जा रही है।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed