{"_id":"599aa0834f1c1b29688b45a3","slug":"harassment-of-canadian-woman-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कनाडा की महिला के साथ बस में 8 किमी तक छेड़छाड़, जबरन शराब पिलाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कनाडा की महिला के साथ बस में 8 किमी तक छेड़छाड़, जबरन शराब पिलाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 22 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चारबाग बस स्टैंड पर इलाहाबाद डिपो की बस में सवार दो यात्रियों ने कनाडा की महिला से आठ किमी. तक छेड़खानी की। यही नहीं दोनों ने महिला को जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। विरोध पर गालीगलौज की। बस चालक ने मड़ियांव थाने के पास बस रोककर दोनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया। मामला शुक्रवार देर रात का है। पुलिस दो दिन इसे दबाए रही।
इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह के मुताबिक, चारबाग बस स्टैंड से कनाडा की रहने वाली महिला दिल्ली के लिए बस में बैठी थी। सीट के बगल में रायबरेली के दो यात्री राम कुमार गौड़ व सोने लाल भी आकर बैठ गए। इसके बाद दोनों शराब पीने लगे।
बस चलते ही दोनों यात्री विदेशी महिला की सीट पर आकर बैठ गए। इसके बाद विदेशी महिला पर शराब पीने व चिप्स खाने का दबाव बनाने लगे। इन्कार पर गालीगलौज भी की। इससे डरी सहमी पीड़िता दूसरी सीट पर बैठ गई। इसके बाद भी शोहदे जबरन उसकी सीट पर बैठकर हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करते रहे।

चालक ने शोहदों को किया पुलिस के हवाले
rape
- फोटो : google
विदेशी महिला ने बस चालक गया प्रसाद व परिचालक से आपबीती बताई। चालक-परिचालक ने दोनों यात्रियों को समझाने की कोशिश की तो वे मारपीट करने लगे। यह देख दूसरे यात्रियों ने दोनों शोहदों को दबोच लिया और जमकर धुनाई की। चालक ने मड़ियांव थाने पर बस रोककर दोनों यात्रियों को पुलिस के हवाले कर दिया।
हत्थे चढ़े आरोपी राम कुमार गौड़ व सोने लाल ने माफी मांगने लगे, लेकिन चालक ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हत्थे चढ़े आरोपी राम कुमार गौड़ व सोने लाल ने माफी मांगने लगे, लेकिन चालक ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। इंस्पेक्टर राघवन कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।