फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   hand grenade found in cantt area of Ayodhya.

Ayodhya News: अयोध्या में झाड़ियों के बीच मिले 18 हैंड ग्रेनेड, फलों की तरह थे बिखरे, सवाल- साजिश या लापरवाही?

Mon, 27 Jun 2022 04:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jun 2022 04:58 PM IST
सार

अयोध्या के छावनी क्षेत्र में 18 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने ग्रेनेड नष्ट करा दिए हैं। इतनी बड़ी संख्या में ग्रेनेड कहां से आए, फायरिंग प्रैक्टिस स्थल से इतनी दूरी पर लाकर इन्हें क्यों फेंका गया, इसकी जानकारी के लिए जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
hand grenade found in cantt area of Ayodhya.
झाड़ियों में पड़े मिले हैंड ग्रेनेड। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अयोध्या जिले के छावनी क्षेत्र में निर्मली कुंड के निकट झाड़ियों में एक साथ 18 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की जानकारी पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज करा दिया है। बड़ी लापरवाही व सुरक्षा में चूक का अंदेशा होने पर विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

विज्ञापन


छावनी क्षेत्र में सेना की फायरिंग अभ्यास करने वाली जगह से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर संदिग्ध परिस्थितियों में ग्रेनेड फलों की तरह बिखरे मिले। एक साथ करीब 18 ग्रेनेड होने की सूचना मिलिट्री इंटेलिजेंस को किसी नागरिक ने दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने छानबीन की तो पेड़ों की झाड़ियों में इधर-उधर बिखरे 18 ग्रेनेड पाए गए। हालांकि, सभी ग्रेनेड से पिन निकली हुई थी। फिर भी एहतियात के तौर पर टीम ने सभी ग्रेनेड को डिफ्यूज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिलिट्री इंटेलिजेंस के एक अधिकारी ने बताया कि अमूमन प्रैक्टिस के दौरान मिस होने के बाद इन्हें फेंक दिया जाता है, लेकिन इस तरह से एक साथ इतने ग्रेनेड कहां से आए, यह जांच का विषय है। इसलिए विभागीय जांच की जा रही है कि यह ग्रेनेड किस बैच के थे, किसे अलॉट किए गए थे, आदि पहलुओं पर टीम जांच कर रही है।

छावनी परिषद के राममिलन निषाद ने बताया कि निर्मली कुंड के रहने वाले एक स्थानीय युवक ने इन हैंड ग्रेनेड को देखा था। जिसने मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचित किया था। बताया कि यह ग्रेनेड जहां मिले हैं, वहां पर शूटिंग रेंज है। यहां पर ग्रेनेड की प्रैक्टिस नहीं होती है। ऐसे में यह ग्रेनेड कहां से आए, एक बड़ा सवाल खड़ा करता है।

कबाड़ी भी उठा ले जाते हैं ग्रेनेड, कई बार हुए हैं हादसे
सैन्य अभ्यास के स्थलों से अक्सर कबाड़ी भी मिस हुए ग्रेनेड उठाकर ले जाते हैं, जिससे तांबा निकालकर उससे व्यापार करते हैं। कई बार तांबा निकालने के चक्कर में विस्फोट होने से हादसे भी हुए हैं। मिले ग्रेनेड का एक पहलू और है कि हो सकता है कि कबाड़ी इन्हें बिनकर लाया हो और बाद में भयभीत होकर झाड़ियों में फेंक गया हो। प्रभारी निरीक्षक कैंट रतन कुमार शर्मा का कहना है कि निर्मली कुंड क्षेत्र में ग्रेनेड मिलने की सूचना थी, जिन्हें मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम ने डिफ्यूज करा दिए हैं। मामला सेना से जुड़ा होने के कारण उन्होंने अधिक जानकारी साझा नहीं की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed