फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   half marathon of women power line 1090

1090 का ‘हाफ मैराथन’, आप आ रही हैं क्या?

Wed, 18 Sep 2013 08:48 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Sep 2013 08:48 AM IST
विज्ञापन
half marathon of women power line 1090

छेड़खानी के खिलाफ मजबूत हथियार बनने के बाद वीमेन पावर लाइन 1090 अब

विज्ञापन
उन्हें शोषण के खिलाफ एकजुट करेगी।

इसके तहत पावर लाइन 22 सितंबर को लखनऊ सहित सूबे के 10 शहरों में एक साथ ‘हाफ मैराथन’ कराने जा रही है। इस दौड़ के जरिये लड़कियों को एकजुट कर उन्हें शोषण के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।


लड़कियों से छेड़छाड़ के खिलाफ आवाज उठाने के बाद वीमेन पावर लाइन उन्हें शोषण से बचाने के लिए ‘हाफ मैराथन : रन फॉर चेंज’ का आयोजन कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि हाफ मैराथन 22 सितंबर की सुबह 6:30 बजे 1090 के ऑफिस से शुरू होगी, जो लोहिया पार्क पर खत्म होगी। तीन किमी की इस हाफ मैराथन में लखनऊ के तीन स्कूलों की छात्राएं हिस्सा लेगी।

आनंदी ग्रुप के सहयोग से हो रही इस दौड़ में लगभग 3,000 लड़कियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। पावर लाइन के प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ‘हाफ मैराथन’ का उद्देश्य लड़कियों को एकजुट कर सभी को उनकी ताकत का अहसास कराना है।

साथ ही दूसरी लड़कियों और महिलाओं को भी एक संदेश देने की कोशिश है। उन्होंने बताया कि जागरूकता अभियान को व्यापक बनाने के लिए लखनऊ सहित सूबे के 10 शहरों में भी ‘हाफ मैराथन’ का आयोजन किया जा रहा है।

इनमें लखनऊ के अलावा कानपुर, आगरा, गोरखपुर, बाराबंकी, बरेली, मेरठ और गाजियाबाद सहित दो अन्य शहरों की लड़कियां भी हाफ मैराथन में हिस्सा लेकर महिलाओं को शोषण के प्रति जागरूक करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed