फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gulam nabi azad speaks about priyanka vadra role in UP election.

यूपी चुनाव में प्रियंका वाड्रा की भूमिका आर्मी चीफ जैसी: कांग्रेस

Fri, 17 Feb 2017 10:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Feb 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
gulam nabi azad speaks about priyanka vadra role in UP election.
प्रियंका वाड्रा व गुलाम नबी आजाद - फोटो : amar ujala

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि प्रियंका वाड्रा आर्मी चीफ जैसी भूमिका में हैं। आर्मी चीफ कभी भी जंग के मैदान में नहीं जाते, बल्कि पर्दे के पीछे से केवल रणनीति बनाते हैं। वह इस समय कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन के काम में जुटी हैं।

विज्ञापन


प्रचार के लिए राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर सहित पूरी कांग्रेस लगी है। जहां तक प्रचार में प्रियंका के आने का सवाल है तो रायबरेली व अमेठी के चुनाव में अभी समय है। इस तरह उन्होंने प्रचार के लिए अभी तक प्रियंका के न आने पर सफाई भी दी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में आजाद ने कहा, चुनाव में दो तरह के काम होते हैं। पहला, पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार करना और दूसरा पर्दे के पीछे चुनाव प्रबंधन करना। प्रियंका वाड्रा दूसरे काम में ही लगी हैं। उन्हें सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों के नाम याद हैं। वह एक-एक कार्यकर्ता को पहचानती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव बाद नए सिरे से खड़ा करेंगे गठबंधन

gulam nabi azad speaks about priyanka vadra role in UP election.

उन्होंने कहा, पहले व दूसरे चरण का चुनाव देखने के बाद यह पुख्ता हो गया है कि गठबंधन की 300 से अधिक सीटें आ रही हैं। पहले चरण में तो गठबंधन की आंधी चल रही थी। कांग्रेस वन डे मैच नहीं खेलेगी बल्कि हम चुनाव बाद संगठन को नए सिरे से खड़ा करेंगे।

कांग्रेस नहीं रचती हत्या की साजिश
गुलाम नबी ने एक प्रश्न के जवाब में कहा, हत्या की साजिश कांग्रेस नहीं बल्कि आरएसएस व भाजपा रचती है। हत्या करने-कराने का काम मोदी व शाह जानते हैं। यह सिलसिला महात्मा गांधी के जमाने से चला आ रहा है। हम इसमें विश्वास नहीं रखते।

कांग्रेस तो गांधी की विचारधारा वाली पार्टी है। दरअसल, बुधवार को पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि मुलायम सिंह की हत्या की साजिश कांग्रेस ने रची थी।

105 नहीं, 111 सीटों पर लड़ रही है कांग्रेस

gulam nabi azad speaks about priyanka vadra role in UP election.

आजाद ने कहा, सपा के साथ गठबंधन में कांग्रेस 105 नहीं बल्कि 111 सीटों पर लड़ रही है। बताया कि सूबे में 8-10 सीटें ऐसी हैं जहां दोनों पार्टियों के प्रत्याशी खड़े हैं।

403 सीटों की विधानसभा में यह बहुत कम है। हालांकि, दोनों पार्टियां कोई न कोई हल निकाल रही हैं। जहां हम कमजोर थे वहां हमने प्रत्याशी बैठाए हैं, जहां सपा कमजोर थी वहां उन्होंने प्रत्याशी बैठा दिए।

कुछ जगहों पर दोनों ही प्रत्याशी अच्छा चुनाव लड़ रहे हैं। वहां हमारी फ्रेंडली फाइट है। कहा कि पार्टी का निर्णय न मानने वालों पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed