{"_id":"5bc37f8abdec22693b022dde","slug":"gujrat-cm-rupani-met-with-cm-yogi-in-lucknow-cm-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से मिले गुजरात के सीएम रुपाणी, दिया यूपी के लोगों की सुरक्षा का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से मिले गुजरात के सीएम रुपाणी, दिया यूपी के लोगों की सुरक्षा का भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 15 Oct 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी से मुलाकात करते गुजरात के सीएम विजय रुपाणी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विश्वास दिलाया है कि गुजरात में रह रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को पूरी सुरक्षा और सहायता मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से उत्तर भारतीयों पर की गई कार्रवाई को गुजरात सरकार ने ठोस कदम उठाकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया है। रुपाणी ने यूपी में लॉयन सफारी के लिए गीर के शेर उत्तर प्रदेश को देने पर सहमति दी।
विज्ञापन
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने रविवार रात 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने योगी को 31 अक्तूबर को सरदार पटेल की प्रतिमा के अनावरण समारोह के लिए आमंत्रित किया। अनावरण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।
विज्ञापन
दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच गुजरात में यूपी सहित उत्तर भारत के लोगों पर हुए हमलों और पलायन को लेकर हुई चर्चा हुई। रुपाणी ने भरोसा दिलाया कि किसी भी उत्तर भारतीय को गुजरात से पलायन नहीं करने दिया जाएगा। सरकार उनकी सुरक्षा और रोजगार में सहायता भी करेगी।
रुपाणी ने कहा कि यूपी के लॉयन सफारी के लिए गुजरात के गीर से शेर गुजरात से भेजे जाएंगे। इससे यूपी को पर्यटन विकास में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल की प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर उत्तर प्रदेश का पर्यटक आवास भी बनाने का सुझाव देते हुए जमीन मांगी।
रुपाणी ने यूपी पर्यटक आवास के लिए जमीन देने पर सहमति दी। दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ दोनों प्रदेशों की राजनीतिक स्थितियों पर भी चर्चा हुई।
रुपाणी और योगी आदित्यनाथ के बीच सोमवार को दोनों प्रदेशों से जुड़े मुद्दों पर भी बैठक होगी। सुबह 11 बजे रुपाणी और योगी रन फॉर यूनिटी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ मीडिया से भी रूबरू होंगे। रुपाणी अपराह्न 3 बजे लखनऊ में बसे गुजराती समाज के लोगों से मुलाकात करेंगे। उनका सोमवार शाम 4 बजे वापस लौटने का कार्यक्रम है।
कुंभ का लोगो भेंट किया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और उनके साथ आए प्रतिनिधि मंडल को प्रयाग कुंभ 2019 का लोगो भेंट कर कुंभ में आने का निमंत्रण भी दिया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ह्रदय नारायण दीक्षित, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह, अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश अवस्थी मौजूद रहे।