{"_id":"f4d5c8b9ab62d1c8d5c97aad12c0bc21","slug":"green-signal-to-direct-flight-from-lucknow-to-abu-dhabi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबु धाबी जाने वालों के लिए अच्छी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अबु धाबी जाने वालों के लिए अच्छी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 15 Nov 2014 04:04 PM IST
विज्ञापन
राजधानी से अबु धाबी के लिए शुक्रवार से सीधी विमान सेवा की शुरुआत हो गई। जेट एयरवेज ने विदेश विमानन कंपनी इत्तेहाद एयरवेज के साथ मिलकर इस नई विमान सेवा का आगाज किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा और कौशल विकास मंत्री अभिषेक मिश्र ने इसका शुभारंभ किया। इस नई विमान सेवा के साथ यात्री अब अबु धाबी के जरिये से यूरोप, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका, मध्य पूर्व और खाड़ी देशों के कई अंतरराष्ट्रीय स्थलों से भी जुड़ सकेंगे।
विज्ञापन
जेट एयरवेज की फ्लाइट 9डब्ल्यू 512 चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रोजाना शाम 7:05 बजे उड़ान भरेगी और रात 10:20 बजे अबु धाबी पहुंचेगी। वापसी में 9डब्ल्यू 511 अबु धाबी से सुबह 10:35 बजे उड़ान भर कर दोपहर 3:50 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी केमर बॉल ने कहा कि लखनऊ से अबु धाबी के लिए जेट एयरवेज की अंतरराष्ट्रीय उड़ान खाड़ी देशों में काम करने वाले भारतीयों के बीच लोकप्रिय साबित होगी।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश पर्यटन के सचिव एवं महानिदेशक अमृत अभिजात, जेट एयरवेज की सोनू कृपलानी भी मौजूद रहीं।