अब एक क्लिक में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस
परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने गुरुवार दोपहर 12 बजे डीएल के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का उद्घाटन किया। उन्होंने लखनऊ स्थित आरटीओ में ऑनलाइन आवेदन की नई व्यवस्था का उद्घाटन किया इसके बाद आवेदकों की सुविधा के लिए स्पेशल काउंटर खोल दिया गया है।
डिप्टी कमिश्नर एके पांडेय ने बताया कि जो आवेदक ऑनलाइन आवेदन करेंगे और फीस चुकाएंगे तो उनका बायोमेट्रिक टेस्ट स्पेशल काउंटर पर होगा। ऐसे आवेदकों का चंद समय में फोटो खींचने एवं अंगूठा निशान लेने की प्रक्रिया पूरी होगी।
ऐसे करें आवेदन
- ऑनलाइन आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट https: //sarthi.nic.in को खोलना पड़ेगा
- आवेदक को लर्निंग एवं स्थायी डीएल बनाने के लिए बताए गए बटन पर क्लिक करके कार्रवाई करें
- आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने पर नेक्स्ट स्टेप के बटन पर क्लिक करते ही फीस जमा करने आप्शन खुलेगा।
- एसबीआई गेटवे के ओपन होने पर बैंकों के नेट बैंकिंग, डेबिट-क्रेडिट कार्ड्स से फीस को जमा कर सकेगा।
- फीस जमा होते ही आवेदक के मोबाइल पर एसएमएस आएगा।
- आवेदक आवेदन एवं फीस रसीद को प्रिंट करके आरटीओ में बायोमेट्रिक टेस्ट कराने जाएं।