फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   governor criticizes law and order of up

नए राज्यपाल ने भी लगाई अखिलेश की क्लास!

Fri, 27 Jun 2014 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी
ब्यूरो/अमर उजाला, बाराबंकी Updated Fri, 27 Jun 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
governor criticizes law and order of up

नए राज्यपाल को कामकाज संभाले अभी ज्यादा वक्त नहीं हुआ है लेकिन उन्होंने भी कानून-व्यवस्था पर सीएम अखिलेश की क्लास लगा दी।

विज्ञापन


गुरुवार को बाराबंकी के देवां शरीफ में चादरपोशी करने पहुंचे अजीज कुरैशी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था खासकर महिलाओं के प्रति अपराध के हालात चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि मुझे आंकडे़ नहीं मालूम पर अपराध बढे़ हैं जिन पर सरकार को प्रभावी कदम उठाने की जरूरत है।

वहीं दूसरी तरफ उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश की तारीफ के लहजे में कहा कि वह युवा हैं, चुनाव के पहले तो जो भी रहा हो लेकिन अब वह मुख्यमंत्री हैं और एक मुख्यमंत्री को सभी वर्ग व दलों को साथ लेकर, संकीर्ण मानसिकता से ऊपर उठकर काम करना चाहिए।
विज्ञापन

मुझे राज्यपाल की मर्यादा पता है

governor criticizes law and order of up

राज्यपाल कुरैशी ने कहा कि राज भवन जनता के लिए खुला रहेगा और वह दरबार लगा अवाम की समस्याएं सुनेंगे।

देवां शरीफ पहुंचे राज्यपाल कुरैशी हाजी वारिस अली शाह की मजार पर चादरपोशी के बाद समाजसेवी वासिक रफीक वारसी के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हुए।

राज्यपाल ने कहा कि सभी पद आम जनता की सेवा के लिए बनाए गए हैं। मैं राज्यपाल की मर्यादा और उसकी कार्य करने की सीमा को जानता हूं।

चलता रहेगा जनता दरबार

governor criticizes law and order of up

राज्यपाल ने कहा कि जनता दरबार राज्यपाल पद की गरिमा के खिलाफ नहीं है। राजभवन जनता के लिए खुला रहेगा और जनता दरबार भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर कोई इसका विरोध करता है तो इसकी मुझे परवाह नहीं है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यपाल बीएल जोशी जी हटाए नहीं गए हैं बल्कि उन्होंने खुद पद छोड़ा है।

बृहस्पतिवार को पौने चार बजे राज्यपाल अजीज कुरैशी लखनऊ से सीधे फतेहपुर क्षेत्र स्थित मंझगवा शरीफ में शेख मखदूम अली सारंग शाह की मजार पर पहुंचे व वहां चादरपोशी की।

इसके बाद करीब शाम पौने पांच बजे राज्यपाल देवां स्थित हाजी वारिस अली शाह की मजार पर पहुंचे। इस मौके पर डीएम योगेश्वर राम मिश्र, एसपी अब्दुल हमीद, एडीएम पीपी पाल समेत पूरा पुलिस व प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। देवां में चादर चढ़ाने के बाद राज्यपाल ने कव्वाली भी सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed