{"_id":"5c3e2e53bdec227351391e27","slug":"government-will-set-up-assembly-wise-camp-for-old-age-pension","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृद्धावस्था पेंशन के लिए विधानसभावार कैंप लगवाएगी सरकार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्धावस्था पेंशन के लिए विधानसभावार कैंप लगवाएगी सरकार, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लख
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लख
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार विभिन्न पेंशन योजनायों का लाभ देने के लिए विधानसभावार कैंप लगवाएगी। इसके लिए मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को 20-30 जनवरी के बीच पेंशन स्वीकृति के लिए कैंप लगाने के निर्देश दिए हैं।
सभी जिलों में निर्धारित तिथि व स्थान पर आयोजित कैंपों में पेंशन प्रपत्रों को भराने और मौके पर ही जांच सत्यापन कराकर स्वीकृति संबंधी प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा है। कैंपों की सूचना विभिन्न प्रचार-प्रसार माध्यमों, समाचार पत्र, पोस्टर, पैम्फलेट और मुनादी के माध्यम से देने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्य सचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक जिले में इन कैंपों के लिए अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी या जिला विकास अधिकारी स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए।
विज्ञापन
जिनकी भी वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन या दिव्यांग पेंशन योजना स्वीकृत हो, उन्हें शीघ्र भुगतान भी किया जाए। कैंप स्थल पर अलाव और साफ पानी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मौके पर ही लाभार्थियों को फोटो खिंचाने की सुविधा भी दी जाएगी।

डॉ. अनूप चंद्र पाण्डेय ने कहा कि कैंप में संबंधित सांसद, विधायक, नगर निकायों के अध्यक्ष समेत सभी जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए। आवेदन पत्रों की जांच कराकर इन्हें तीन दिन के भीतर संबंधित जिलस्तरीय अधिकारियों को उपलब्ध कराया जाए।
संबंधित जिलास्तरीय अधिकारी इन आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर अपने लॉग-इन से इन आवेदनों को पोर्टल पर फीड कराएंगे। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कैंप तिथि को स्वयं, अपर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के साथ उपस्थित रहकर तय करें। व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।