फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government offices will work with 100 percent work force in Uttar Pradesh.

यूपी: प्रदेश में सोमवार से सरकारी कार्यालयों में शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी

Sat, 12 Feb 2022 02:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 12 Feb 2022 02:00 PM IST
सार

यूपी सरकार ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति नियंत्रण में देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Government offices will work with 100 percent work force in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोमवार से प्रदेश में सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी करने के बाद शनिवार को सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति का आदेश जारी कर दिया गया है। हालांकि, कर्मचारियों को कार्यस्थल पर कोरोना प्रोटोकाल का पूरी तरह पालन करना होगा।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने प्रदेश के सभी स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। अवस्थी ने बताया कि सोमवार से सारे स्कूल खोले जाएंगे। इस दौरान सभी कक्षाओं के विद्यार्थी उपस्थित हो सकेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले कक्षा नौ से लेकर 12 तक के स्कूल छह फरवरी से खोलने के निर्देश दिए गए थे। कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए दिसंबर के अंत में प्रदेश सरकार ने सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने की अनुमति दी गई थी। लेकिन अब तेजी से कम हो रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed