फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Government departments become a problem for Madhyanchal Corporation

लखनऊः मध्यांचल निगम के लिए मुसीबत बने सरकारी विभाग, बिजली बिल का करोड़ों बकाया

Fri, 09 Oct 2020 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा नरेश शर्मा, लखनऊ
नरेश शर्मा, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 04:11 AM IST
सार

  • सरकारी विभागों पर बिजली बिल का 565 करोड़ से ज्यादा बकाया
  • प्राथमिक शिक्षा विभाग पर सबसे ज्यादा 212 करोड़ की देनदारी

विज्ञापन
Government departments become a problem for Madhyanchal Corporation
demo pic...

विस्तार

पावर कॉर्पोरेशन सरकारी विभागों और गांवों के उपभोक्ताओं से बिजली बिल नहीं वसूल पा रहा है। इससे उसका घाटा बढ़ता जा रहा है। इससे उबरने के लिए ही ऊर्जा निगमों के निजीकरण के लिए जोर दिया रहा है। स्थिति यह है कि सरकारी विभागों को हर महीने सत्यापित बिजली बिल भेज कर जमा करने का अल्टीमेटम दिया जाता है। लेकिन विभाग इसे अनसुना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


सरकारी विभागों के अफसरों को बिजली बिल की रकम शासन से मिलती है, लेकिन वे इसे दूसरे मद में खर्च कर देते हैं और बिल को बढ़ाते रहते हैं। वर्तमान में मध्यांचल निगम में 69 सरकारी विभाग  565.62 करोड़ रुपए दबाए बैठे हैं। इनमें सबसे बड़ा बकाएदार प्राथमिक शिक्षा विभाग है जिस पर 212 करोड़ रुपये की देनदारी है जो सितंबर तक उपभोग की गई बिजली के बिल की है। दूसरे नंबर पर पुलिस विभाग और तीसरे पर पंचायती राज है।         
विज्ञापन

               
डीएम-कमिश्नर कार्यालयों पर भी देनदारी 
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम में 19 जिले आते हैं इनमें लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती शामिल हैं। इन जिलों के डीएम-कमिश्नर कार्यालयों के बिल बकाया हैं। कई जिलों में तो डीएम व कमिश्नर आवास का भी बिल बकाया। लेकिन इंजीनियरों की हिम्मत नहीं है कि वे इनके कनेक्शन काट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार विभागों पर ही 7485 करोड़ बकाया 
पावर कॉर्पोरेशन के चार विभागों पर 7485 करोड़ रुपये की बिजली बिल की रकम बकाया है। यह विभाग केंद्रीय स्तर (एक विभाग के सभी बिल एक ही जगह से) पर बिलों का भुगतान करते हैं। इनमें राजकीय नलकूप पंप नहर पर 3256 करोड़, स्थानीय निकाय पर 2062 करोड़, मार्ग प्रकाश व जलकल पर 2012 करोड़ और जल निगम की नदी प्रदूषण नियंत्रण परियोजना पर 155 करोड़ के बिल शामिल हैं।                                     


जो बिल नहीं भरेगा, उसकी कटेगी बिजली 
सरकारी उपभोक्ता हो या आम उपभोक्ता, अब जो बिल नहीं भरेगा उसकी बिजली कटेगी। गैर सरकारी बकाएदारों की बिजली काटने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सरकारी विभागों के भी कनेक्शन काटने की तैयारी चल रही है।             
- ब्रह्म पाल निदेशक (वाणिज्य) मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड लखनऊ
                          
मध्यांचल के टॉप टेन कर्जदार विभाग                    
विभाग                            देनदारी (करोड़ में)                
प्राथमिक शिक्षा                 212                       
पुलिस                             70.39                       
पंचायती राज                   63.55                 
एलोपैथिक चिकित्सा         33.07                      
जिला प्रशासन                   24.99               
सार्वजनिक स्वास्थ्य         18                      
जल संस्थान                   13.20                     
लोक निर्माण                    12.68                  
सिंचाई अधिष्ठान               10.79               
माध्यमिक शिक्षा               10.18

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed