फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   government and private bank will be situated in kumbh

कुंभ में विदेशी मेहमानों का विशेष ध्यान रखने के लिए खुलेंगे बैंक और एटीएम

Sun, 09 Sep 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 09 Sep 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
government and private bank will be situated in kumbh
कुंभ

प्रदेश सरकार अगले साल जनवरी में प्रयाग कुंभ के दौरान आम श्रद्धालुओं के साथ विदेशी मेहमानों, अखाड़ों और संतों का विशेष ख्याल रखेगी। इन्हें वित्तीय सुविधाएं पहुंचाने के लिए बड़ी संख्या में अस्थायी बैंक, एटीएम और फॉरेन एक्सचेंज काउंटर की स्थापना की जाएगी।

विज्ञापन


संस्थागत वित्त विभाग के महानिदेशक शिव सिंह यादव ने यहां बताया कि प्रयागकुंभ में करोड़ों की तादाद में आम श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में विदेशी भी आते हैं। अखाड़े और संतों के आश्रम श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र में होते हैं।
विज्ञापन


मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय के निर्देशन में संस्थागत वित्त विभाग ने कुंभ के विश्वस्तरीय आयोजन को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार की है। कुंभ क्षेत्र 20 सेक्टर में बंटा हुआ है। प्रत्येक सेक्टर में एक-एक अस्थायी बैंक स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के नौ अग्रणी बैंकों को दो-दो शाखाएं खोलने की जिम्मेदारी दी गई है। निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई व एचडीएफसी बैंक एक-एक शाखा स्थापित करेंगे। इसके अलावा कुंभ क्षेत्र में 45 से अधिक एटीएम लगाए जाएंगे। इससे श्रद्धालुओं को पैसे के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
 
महानिदेशक ने बताया कि अस्थायी बैंक व एटीएम के लिए बैंकों से सहमति मिल गई है। मेला प्रबंधन से इसके लिए जमीन अलॉट करने का आग्रह किया गया है। अस्थायी बैंक व एटीएम अखाड़ों के आसपास स्थापित करने की योजना है। मोबाइल कैश वैन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 150 बैंक मित्र (बैंकिंग करेस्पांडेंट) तैनात किए जाएंगे।

चार फॉरेन एक्सचेंज काउंटर खोले जाएंगे

कुंभ में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के शामिल होने की संभावना है। प्रदेश सरकार विभिन्न स्तर पर प्रयास कर विदेशी श्रद्धालुओं को आमंत्रित कर रही है। उनकी सुविधा के लिए रिजर्व बैंक से चार फॉरेन एक्सचेंज काउंटर खोलने की सहमति मांगी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed