{"_id":"65c7d9d6260ecf42020c503b","slug":"got-budget-roads-will-be-repaired-lights-will-be-installed-raebareli-news-c-101-1-slko1031-110531-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मिला बजट, दुरुस्त होंगी सड़कें, लगेंगी लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मिला बजट, दुरुस्त होंगी सड़कें, लगेंगी लाइटें
Sun, 11 Feb 2024 01:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 11 Feb 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। खस्ताहाल सड़कों की न सिर्फ मरम्मत होगी बल्कि लाइटें भी लगेंगी। अन्य कई विकास के कार्य रफ्तार पकड़ेंगे। वजह 15वें वित्त आयोग से नगर पालिका परिषद रायबरेली को सात करोड़ रुपये का बजट मिला है। नगर पालिका के अधिकारी कार्यों को कराने के लिए प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए हैं। जल्द काम शुरू कराए जाएंगे।
काफी समय से बजट का इंतजार किया जा रहा था। अब जाकर बजट मिल गया है। शहर में कई ऐसी सड़कें हैं, जो खस्ताहाल है। इन पर चलना मुश्किल हो रहा है। इनकी मरम्मत कराई जाएगी। इसके लिए शहर के विभिन्न चौराहों के अलावा मोहल्लों में एलईडी लाइटें लगवाई जाएंगी।
अस्पताल चौराहा और गल्ला मंडी वाली रोड की होगी मरम्मत
जिला अस्पताल चौराहा से महिला जिला अस्पताल से डीएम आवास को गई रोड की मरम्मत कराई जाएगी। यह रोड खस्ताहाल है। इस रोड पर प्रतिदिन 10 हजार से ज्यादा लोगों का आना-जाना रहता है। खासकर मरीजों को सड़क खराब होने से दिक्कत होती है। ऐसे में इस सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
गल्ला मंडी रोड भी काफी समय से गड्ढों में तब्दील है, जिस पर आवागमन करना मुश्किल है। मिले बजट से इस सड़क का मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
पुलिस लाइन मार्ग पर होगी इंटरलाॅकिंग
पुलिस लाइन मार्ग की दोनों पटरियों पर इंटरलाॅकिंग का कार्य कराया जाएगा। इससे लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिल सकेगी। मौजूदा समय में यह मार्ग गड्ढों में तब्दील है। मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। अब पालिका की ओर से इंटरलाॅकिंग कराने का भी निर्णय लिया गया है।
चार स्कूलों का होगा कायाकल्प
15वें वित्त आयोग से मिले बजट से शहर में संचालित चार सरकारी स्कूलों का भी कायाकल्प कराया जाएगा। इसमें किन स्कूलों का कायाकल्प कराया जाएगा, इसका प्रस्ताव पालिका के अधिकारी तैयार कर रहे हैं।
तैयार हो रहे प्रस्ताव
15वें वित्त आयोग से सात करोड़ का बजट मिला है। इससे शहर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत, एलईडी लाइटें लगवाने, इंटरलाॅकिंग, स्कूलों का कायाकल्प कराने समेत अन्य काम होंगे। प्रस्ताव तैयार कराए जा रहे हैं। जल्द काम भी शुरू कराए जाएंगे।
स्वर्ण सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद रायबरेली