फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gossips about the UP government.

सबक लेने को तैयार नहीं अफसर

Mon, 08 Sep 2014 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 Sep 2014 12:57 PM IST
विज्ञापन
gossips about the UP government.

प्रदेश के अफसर सरकार की किरकिरी कराने का कोई भी मौका जाने नहीं देना चाहते। पिछले साल बाढ़ से प्रदेश को बड़ा नुकसान हुआ था। प्रदेश सरकार ने मदद के लिए केंद्र से 3200 करोड़ रुपये मांगे।

विज्ञापन


केंद्र ने नियम को दरकिनार कर सहायता मांगने के आधार पर एक फूटी कौड़ी नहीं दी। सरकार की खूब किरकिरी हुई।

इधर एक महीने पहले केंद्र ने देश के सूखा प्रभावित जिलों के किसानों की मदद के लिए डीजल पर 50 प्रतिशत छूट देने का ऐलान किया।

केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री ने प्रदेश से मदद मांगने पर हरसंभव सहायता देने की बात कही। पर, प्रदेश के हुक्मरान शायद पुरानी गलती से सबक लेने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


जिलों को सूखा प्रभावित घोषित न करने से अब तक डीजल पर छूट न पाने से किसान सरकार को कोस रहे। अब बिना सूखा प्रभावित जिला घोषित किए केंद्र से मदद मांगने की भी कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बड़े अफसर कहते हैं कि बिना सूखे का ऐलान किए क्या सूखे में मिलने वाली मदद मिल सकती है? ऐसी गलती की तो फिर नहीं मिलेगा कुछ।

फिर अंदाजा लगाइए विपक्षी सरकार की क्या गत बनाएंगे? मंत्री पहले से ही कहते घूम रहे हैं कि राज्य केंद्र से पैसा लाता ही नहीं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed