{"_id":"5f96900b8ebc3e9bfe29dd7f","slug":"goons-looted-nine-lakh-rupees-from-an-employee-of-investment-company-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इन्वेस्टमेंट कंपनी के कर्मचारी से नौ लाख रुपये लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े इन्वेस्टमेंट कंपनी के कर्मचारी से नौ लाख रुपये लूटे
Mon, 26 Oct 2020 02:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 26 Oct 2020 02:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अफसर पूछताछ करते हुए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े बैंक जा रहे आइडेंटिफाइड सेक्युरिटी प्लस कंपनी (इन्वेस्टमेंट कंपनी) के कर्मचारी से नौ लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश असलहे लहराते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
जिले की कादीपुर कोतवाली अंतर्गत स्थानीय कस्बे में आइडेंटिफाइड सिक्योरिटी प्लस कंपनी का ऑफिस है। यह कंपनी रुपयों के लेनदेन का काम करती है। सोमवार दोपहर करीब एक बजे कंपनी का कर्मचारी दुर्गाशंकर तिवारी बैग में नौ लाख रुपये लेकर बाइक से पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। कर्मचारी जब तक कुछ समझता बदमाशों ने उस पर असलहा तान दिया और रुपये से भरा बैग लेकर भाग निकले। कर्मचारी ने वारदात की सूचना कंपनी के अधिकारियों और पुलिस को दी।
विज्ञापन
लूट की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहनों की छानबीन शुरू की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं मिला। इस बाबत एसपी ने कहा कि प्रथम दृष्टया घटना संदिग्ध लग रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।