फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda: Innocent girl dies after being crushed by BJP MLA's SUV

Gonda: भाजपा विधायक की एसयूवी से कुचलकर मासूम बच्ची की मौत, गाड़ी बैक करते समय हुई घटना

Sun, 02 Mar 2025 08:23 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, कटरा बाजार (गोंडा)
अमर उजाला नेटवर्क, कटरा बाजार (गोंडा) Published by: ishwar ashish Updated Sun, 02 Mar 2025 08:23 PM IST
सार

गोंडा जिले के कटरा बाजार में हुई एक घटना में एक चार साल की मासूम बच्ची की एसयूवी से कुचलकर मौत हो गई। एसयूवी भाजपा विधायक की थी।

विज्ञापन
Gonda: Innocent girl dies after being crushed by BJP MLA's SUV
हादसे में मृत हुई बच्ची। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र के दयारामपुरवा में रविवार को बीजेपी विधायक की एसयूवी से कुचलकर चार वर्षीय करिश्मा की मौत हो गई। इसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर वहां से भाग निकला। विधायक के काफिले की गाड़ी उसके परिजन गांव में एक शादी समारोह में लेकर आए थे। वहीं, पानी लेकर वापस लौट रही मासूम बेटी एसयूवी की चपेट में आ गई। पुलिस ने एसयूवी को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


पीड़ित राजेश कुमार यादव पत्नी मनीषा, बेटी अंशिका (06) और करिश्मा (04) के साथ रहते हैं। पीड़ित राजेश ने बताया कि रविवार को उनके गांव के रहने वाले पवन कुमार श्रीवास्तव के बेटी की शादी थी। इस दौरान विधायक का भतीजा गोलू साथियों संग दो एसयूवी से उनके गांव पहुंचा था। इसी बीच बेटी करिश्मा हैंडपंप से लेने गई थी। शाम करीब चार बजे वह तेज रफ्तार एसयूवी की चपेट में आ गई। इसके बाद एसयूवी बेटी करिश्मा को कुचलती चली गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना के बाद वहां आसपास के लोग पहुंचे तो चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। साथ ही एसयूवी को कब्जे में लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एसयूवी मोड़ते समय हादसा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि एसयूवी बीजेपी विधायक बावन सिंह के नाम पंजीकृत है। घटना के वक्त गाड़ी कौन चला रहा था, कैसे हादसा हुआ? इसकी जांच की जा रही है। पीड़ित से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मासूम का शव देखकर दहल गया दिल
मां मनीषा ने बताया कि बेटी एसयूवी से कुलच गई। इससे उसकी मौत हो गई। वह मौके पर पहुंची तो क्षत-विक्षत शव को देखकर उनका कलेजा कांप उठा। बताया कि गाड़ी विधायक की है। उसमें एक आदमी बैठा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गाड़ी बैक करते समय एसयूवी की चपेट में आने से हादसा हुआ है।

पूर्व विधायक ने पहुंचकर ली जानकारी
सपा से कटरा बाजार के विधायक रहे बैजनाथ दूबे ने घटना के बाद पहाड़ापुर चौकी पहुंचकर जानकारी ली है साथ ही पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed