फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gonda : dead body found in vikas bhawan, burn marks on it

गोंडा के विकास भवन में चौकीदार की लाश मिलने से मचा हड़कंप, शव पर मिले जलने के निशान

Mon, 20 May 2019 05:40 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला गोंडा Published by: Amulya Rastogi Updated Mon, 20 May 2019 05:40 PM IST
विज्ञापन
gonda : dead body found in vikas bhawan, burn marks on it
विकास भवन में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजला
विकास भवन परिसर मे बने लैकफेड स्टोर की रखवाली करने वाले चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को चौकीदार का शव स्टोर रूम का पीछे पड़ा मिला। विकास भवन परिसर मे शव मिलने से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


शव बुरी तरह से सड़ा दिखाई दे रहा था और उसपर जलने के भी निशान मिले हैं। माना जा रहा कि चौकीदार की मौत दो दिन पहले हुई है। लोगों ने चौकीदार की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस मे शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके मे स्थित विकास भवन कार्यालय परिसर में लैकफेड का स्टोर रूम बना हुआ है। इस स्टोर रूम का रखवाली के लिए दो चौकीदारों की तैनाती है। बताया जा रहा है कि एक चौकीदार दो दिनकी छुट्टी होने के कारण अपने घर चला गया था। जबकि गोरखपुर के सहजनवा का रहने वाली रामकृपाल यादव अपनी ड्यूटी पर था। 

शनिवार व रविवार को दो दिन की छुट्टी थी। सोमवार को जब विकास भवन कार्यालय खुला तो कुछ कर्मचारियों ने लैकफेड स्टोर रूम का पीछे शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना से विकास भवन मे हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो नगर कोतवाल अनिल सिंह व सिविल लाइन चौकी प्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे। 

शव स्टोर रूम का पीछे बने मंदिर के दरवाजे पर पड़ा हुआ था। बगल मे ही चूल्हा व बर्तन भी रखा था। शव पूरा काला पड़ चुका था और बुरी तरह से सड़ा हुआ था। लोग चौकीदार की हत्या किए जाने की आशंका जताई रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सीडीओ व एएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

हाई सिक्योरिटी जोन माने जाने वाले विकास भवन परिसर मे शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस महकमें मे खलबली मच गई। आनन फानन में अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे और मुख्य विकास अधिकारी आशीष कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

एएसपी ने नगर कोतवाल व सिविल लाइन चौकी पुलिस को मामले की गहनता से जांच के निर्देश हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लैकफेड विभाग के अफसरों को घटना की सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है कि रिपोर्ट मिलने पर ही सही स्थिति का पता लग सकेगा।

डाग स्क्वायड व फोरहेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

विकास भवन परिसर मे चौकीदार की शव मिलने की सूचना पर डाग स्क्वायड व फोरहेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। चौकीदार के शव के करीब ही चूल्हा और उसमे लकड़ी पड़ी हुयी थी। खाना बनाने के लिए बर्तन भी बगल मे रखा हुआ था। इन सभी चीजों की दोनो ही टीमों ने बारीकी से छानबीन की है। डाग स्क्वायड की टीम ने स्टोर रूम का आसपास के हिस्सों को भी गहनता से खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed