Gonda: पैमाइश कर लौट रहे सदर तहसील लेखपाल पर जानलेवा हमला, सिर व हाथ में आईं गंभीर चोटें
मोतीगंज थाना क्षेत्र के शिवनगर रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवारों ने पैमाइश कर लौटे सदर तहसील लेखपाल संघ मंत्री पर हमला कर दिया। हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सदर तहसील के खिरई-खिरवा में रविवार को एसडीएम के आदेश पर तालाब व नवीन परती की जमीन की पैमाइश कर लौट रहे लेखपाल को घेरकर बाइक सवारों ने मोतीगंज के शिवनगर रेलवे क्रासिंग के पास हमला कर दिया। इस दौरान लेखपाल ने फायरिंग का भी आरोप लगाया है। उनके नाक, हाथ व सिर पर गंभीर चोटें आई है। वहीं, बाइक सवार आरोपी वहां से भाग निकले। सूचना पर आई मोतीगंज पुलिस ने छानबीन शुरू की है साथ ही फायरिंग के आरोपों से इंकार किया है।
पीड़ित लेखपाल आत्माराम वर्मा ने बताया कि खिरई-खिरवा निवासी पंकज मिश्र ने समाधान दिवस में अधिकारियों से तालाब व नवीन परती की जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। रविवार को एसडीएम सदर के आदेश पर राजस्व निरीक्षक मलारी मो. अकलीम, पिपरा भिटौरा लेखपाल नागेंद्र प्रताप और कहोबा चौकी के दो सिपाही के साथ पैमाइश के लिए गए थे। वहां वापस लौटते समय शिवनगर रेलवे क्रासिंग के पास दो बाइकों पर सवार होकर पांच युवकों ने उनकी कार घेरकर रोक लिया। साथ ही घसीटकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। उनके साथी लेखपाल नागेंद्र प्रताप जब तक कुछ समझ पाते इससे पहले उन्हें लहूलुहान कर दिया।
इसके बाद हमलावर बरूआचक रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकले। लेखपाल ने बताया कि मुकीम नाम के व्यक्ति की पहचान की है। जबकि मुंह में नकाब पहने होने की वजह से अन्य की पहचान नहीं कर सके। आनन-फानन पुलिस कंट्रोल रूम के साथ ही अधिकारियों को घटना की जानकारी दी है। आरोप लगाया कि इस दौैरान हमलावरों ने फायरिंग भी की। हालांकि वह बाल-बाल बच गए। वहां सूचना पर आईं मोतीगंज प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव ने बताया कि फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी है। लेखपाल के नाक, हाथ व सिर पर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए बूढ़ादेवर सीएचसी भेजा गया है। लेखपाल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट की जा रही है। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई है।
राजस्व कर्मियों में आक्रोश, पहुंचे तहसीलदार
सदर तहसील लेखपाल संघ मंंत्री आत्मराम वर्मा पर हमले के बाद वहां राजस्व कर्मियों ने पहुंचकर हालचाल लिया है। साथ ही कानून-व्यवस्था नाराजगी जताई है। वहीं, सूचना के बाद तहसीलदार सदर रंजन वर्मा ने भी जानकारी ली है। साथ ही बूढ़ादेवर सीएचसी पहुंचकर हालचाल लिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शांति व्यवस्था कायम हैै। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.