{"_id":"685863b0ca8459f4040de9f9","slug":"golden-opportunity-for-12th-pass-youth-to-get-job-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1262182-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 12वीं पास युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 12वीं पास युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर
Mon, 23 Jun 2025 01:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
12वीं पास युवाओं को नौकरी का सुनहरा अवसर
लखनऊ। 12वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका है। अलीगंज स्थित महिला राजकीय आईटीआई परिसर में 26 जून को प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान युवाओं की भर्ती डेसों हरियाणा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिसशिप और ट्रेनी पदों पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
संस्थान की प्रधानाचार्य शिवानी के अनुसार, ड्राइव में शामिल होने के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों की आयु 15 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अप्रेंटिस को 2.64 लाख रुपये वार्षिक स्टाइपेंड और ट्रेनी को 3.54 लाख रुपये का वार्षिक वेतन पैकेज मिलेगा। इसके अतिरिक्त, कंपनी की ओर से यूनिफॉर्म, इंश्योरेंस, कैंटीन और यातायात सेवा जैसी सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।
ड्राइव में भाग लेने वाले युवाओं को आधार कार्ड, पेन कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र, पासपोर्ट साइज फोटो और निवास प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य होगा। चयन प्रक्रिया साक्षात्कार के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में रोजगार मेला 30 को
30 जून को अलीगंज राजकीय आईटीआई परिसर में रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट अधिकारी एम.ए. खान ने बताया कि इसमें टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी, होंडा और वीविंग जैसी नामचीन कंपनियों के शामिल होने की संभावना है। करीब 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग दो लाख रुपये तक का वार्षिक वेतन मिल सकता है। कंपनियों की अंतिम सूची जल्द ही जारी की जाएगी।