{"_id":"602621704327a01aa4348afb","slug":"global-online-show-to-be-held-in-march-navneet-sehgal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में होगा ग्लोबल ऑनलाइन शो : नवनीत सहगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में होगा ग्लोबल ऑनलाइन शो : नवनीत सहगल
Fri, 12 Feb 2021 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:04 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव एमएसएमई नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम तथा निर्यात प्रोत्साहन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने कहा है कि यूपी से निर्यात को बढ़ाने के लिए मार्च में टेक्सटाइल्स व अपैरल्स, कारपेट, लेदर उत्पाद, फुटवियर तथा होम ब्यूटी व गिफ्ट्स से संबंधित ग्लोबल ऑनलाइन शो और पांच वर्चुअल प्रदर्शिनियों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल सप्लाई चेन में यूपी की इकाइयों को शामिल कराने के लिए निर्यात रणनीति भी तैयार की जाएगी। वे निर्यात प्रोत्साहन भवन में बृहस्पतिवार को उप्र. निर्यात संवर्धन परिषद के निदेशक मंडल की बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि परिषद ने दिसंबर में ईईपीसी इंडिया के सहयोग से प्रदेश की 40 इंजीनियरिंग इकाइयों को गल्फ को-ऑपरेशन काउंसिल देशों के साथ एक्सेस मिडिल ईस्ट वर्चुअल एक्सपो में शामिल कराया था। जनवरी में फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (फिक्की) के साथ वाराणसी में सात दिवसीय जीआई प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। प्रदर्शनी में हस्त शिल्पियों व उत्पादकों को नया बाजार बनाने में मदद मिली। वहीं उत्तर प्रदेश की पारंपरिक कलाओं के लिए नई संभावनाओं के द्वार भी खोले हैं। प्रदर्शनी में लगभग 3 करोड़ का व्यापार हुआ।