{"_id":"66ea0fdeac88b5da1a0ec046","slug":"girl-was-raped-by-luring-her-with-samosa-raebareli-news-c-101-1-slko1031-119827-2024-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: समोसे का लालच देकर बच्ची संग किया था दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: समोसे का लालच देकर बच्ची संग किया था दुष्कर्म
Wed, 18 Sep 2024 04:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र की रहने वाली सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया था। आरोपी ई-रिक्शा चालक से पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ है। मंगलवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोपी समोसा खिलाने के बहाने बालिका को अपने गांव ले गया था। वहीं पर दुष्कर्म का किया था।
मिल एरिया थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी मयंकेश ई-रिक्शा चलाता है। आरोपी के दोस्त की बहन हरचंदपुर क्षेत्र के एक गांव में रहती है। दोपहर में आरोपी अपने दोस्त की बहन के घर गया था। दोस्त की सात वर्षीय भांजी समेत अन्य बच्चों को ई-रिक्शे पर बैठा लिया था। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर अन्य बच्चों को नीचे उतार दिया और बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को पकड़कर पूछताछ की तो उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की बात बताई। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी मयंकेश घर के पास से पांच-छह बच्चों को घुमाने के लिए आस्तिक मंदिर ले गया। वहां चार बच्चों को उतार दिया और उसकी बालिका को समोसा खिलाने का लालच देकर मिल एरिया थाना क्षेत्र के अपने पलिया गांव लेकर चला गया। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
बालिका के घर न पहुंचने पर परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। गंगागंज बाजार के पास आस्तिक देव मंदिर को जाने वाले मार्ग पर लगे गेट के पास मयंकेश ई-रिक्शा लिए दिखाई दिया। इस पर लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। थानाध्यक्ष बबिता पटेल ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।