फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl suicide after his fiance

जिस पेड़ से फांसी लगाकर प्रेमी ने दी जान, तीन दिन बाद उसी पेड़ से प्रेमिका ने फांसी लगा दी जान

Fri, 23 Apr 2021 01:55 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 01:55 AM IST
विज्ञापन
girl suicide after his fiance
लखनऊ। माल क्षेत्र के बाजार गांव में दुर्गेश की मौत के तीसरे दिन उसी पेड़ से फांसी लगाकर गांव की ही एक युवती ने भी अपनी जान दे दी। परिवारीजनों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम ग्रामीणों ने गांव के बलवंत उर्फ बाले की 18 वर्षीय बेटी मीना कुमारी का शव रस्सी के सहारे उसी डाल से लटकता मिला जिस पेड़ से सोमवार को दुर्गेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। मीना के फांसी लगाकर जान देने की जानकारी होने पर परिवारीजन मौके पर पहुंचे और पुलिस के पहुंचने से पहले ही शव को नीचे उतार लिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राम सिंह के अनुसार, मौके से कोई सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। फिलहाल प्रारम्भिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि मृतक दुर्गेश व मीना का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवारीजन शादी के लिए राजी नहीं थे। सोमवार को दोनों के बीच फोन पर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी जिसके बाद दुर्गेश ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। घटना के बाद मीना अपनी सहेली के साथ मौके पर पहुंची थी और अपने तीन दोस्तों की मदद से दुर्गेश का शव नीचे उतारा था। बताया जा रहा है कि दुर्गेश की मौत के बाद से मीना डिप्रेशन में चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed