फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl raped by goons before shoot

छात्रा को गोली मारने से पहले दरिंदों ने की थी दरिंदगी, होश में आने के बाद दिया बयान

Sat, 07 Oct 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 07 Oct 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
girl raped by goons before shoot
demo image

मलिहाबाद के रहीमाबाद इलाके में बुधवार रात 19 वर्षीय बीए छात्रा को गोली मारने से पहले पांच बदमाशों ने उससे दरिंदगी की थी। ट्रॉमा सेंटर में भर्ती छात्रा ने बृहस्पतिवार को परिवारीजनों को यह सनसनीखेज जानकारी दी तो उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


छात्रा के पिता ने गांव के ही पांच बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एएसपी ग्रामीण डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर पांच में से तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


एएसपी ग्रामीण ने बताया कि छात्रा ने बृहस्पतिवार दोपहर होश में आने के बाद गांव के ही पांच युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया। उसने बताया कि बुधवार शाम करीब सात बजे वह पास के बाग में गई थी तभी गांव के करन, मुकेश, गोलू, संदीप और रोहित ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर मारपीट करते हुए दरिंदगी की। उसने परिवारीजनों व पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो करन ने चेहरे से तमंचा सटाकर गोली मार दी। वह चीखते हुए गिर पड़ी।

गोली की आवाज व उसकी चीख सुनकर परिवारीजन दौड़े। छात्रा के पिता ने बताया कि वह घर से दस कदम दूर पर लहूलुहान पड़ी थी। कपड़े अस्त-व्यस्त और कीचड़ में सने थे। परिवारीजनों ने पुलिस कंट्रोलरूम व एंबुलेंस को फोन किया और छात्रा को अस्पताल ले गए। रास्ते में ही पुलिस मिल गई।

छात्रा को पहले माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से बलरामपुर अस्पताल फिर ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। आरोपी करन, गोलू, मुकेश, संदीप और रोहित के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज करके मलिहाबाद इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह को जांच में लगाया गया है।

एएसपी ने ट्रॉमा पहुंचकर छात्रा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि करन, गोलू और मुकेश को पकड़ लिया गया है। छात्रा का मेडिकल कराया जा रहा है। 

गौरतलब है कि स्थानीय कॉलेज से बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही छात्रा को बुधवार रात गोली मार दी गई थी। वह वारदात से चंद घंटे पहले ही दिल्ली से बैंक की परीक्षा देकर लौटी थी।

जान बचाकर भागी तो दौड़ाकर मार दी गोली

छात्रा के पिता ने बताया कि वह घर से दस कदम दूर घायल पड़ी मिली जबकि उसकी चप्पलें सौ मीटर दूर पाई गईं। चप्पलों के पास ही खून बिखरा था। जहां चप्पलें व खून मिला, वहीं बेटी से दरिंदगी हुई। इसके बाद वह किसी तरह बदमाशों के शिकंजे से छूटकर भागी होगी।

बदमाशों ने उसका पीछा कर घर के पास दबोच लिया और जान से मारने के इरादे से उसे गोली मार दी होगी। एएसपी का कहना है कि छात्रा अभी स्पष्ट रूप से घटनाक्रम नहीं बता पा रही है। उसके स्वस्थ होने के बाद जानकारी ली जाएगी।

छात्रा के चेहरे पर धंसे थे 21 छर्रे

एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने .315 बोर के तमंचे से छात्रा की नाक पर गोली मारी थी। उसकी नाक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि चेहरे पर छर्रे धंस गए। चिकित्सकों के मुताबिक, छात्रा के चेहरे से 21 छर्रे मिले हैं। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घर पर ही मिले आरोपी

इंस्पेक्टर ने बताया कि हिरासत में लिए गए मुख्य आरोपी करन सहित तीनों युवकों को उनके घर से ही पकड़ा गया। पूछताछ में वह घटना के बारे में जानकारी से इन्कार कर रहे हैं। पुलिस का भी मानना है कि अगर गैंगरेप और गोली मारने की वारदात की होती तो आरोपी घर पर न मिलते। आरोपों के पीछे सच्चाई पता करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed