{"_id":"59e080f04f1c1bd9538b734c","slug":"girl-molested-by-goons-complaints-to-asp","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों की हरकतों से आजिज़ छात्रा हुई आत्महत्या को मजबूर, एएसपी को सुनाई आपबीती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनचलों की हरकतों से आजिज़ छात्रा हुई आत्महत्या को मजबूर, एएसपी को सुनाई आपबीती
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 13 Oct 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
एएसपी से शिकायत करती छात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच में एंटी रोमियो स्क्वायड आंकड़ो में भले ही बेटियों को सुरक्षा मुहैया करा रहा हो पर धरातल पर परिस्थितियां इससे परे है।
विज्ञापन
शहर की एक बेटी ने कॉलेज जाना सिर्फ इसलिए छोड़ दिया कि रास्ते में खड़े मनचलों ने फब्तियां व छेड़खानी कर उसका घर से निकलना दुश्वार कर दिया है।
किशोरी ने एएसपी सिटी के सामने हाज़िर होकर आपबीती सुनाई है। उसने कहा कि यदि सुरक्षित माहौल नहीं मिला तो वह खुदकुशी कर लेगी।
एएसपी के आदेश पर पुलिस ने केस दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी शहर के इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है।
विज्ञापन
उसके पिता की दुकान है। छात्रा का कहना है कि जब वह पिता को खाना देने दुकान जाती है तो रास्ते में बैठे रमेश माली, राजेश यादव, लल्ला यादव, बृजेश यादव, मनोज समेत कई मनचले अभद्रता व छेड़खानी करते हैं।
विज्ञापन
कॉलेज जाने पर भी रास्ते में रोककर अश्लीलता करने से बाज नही आते है। सुबह छात्रा अपनी मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। यहां एएसपी कमलेश दीक्षित के सामने व्यथा सुनाते-सुनाते छात्रा व उसकी मां फफक पड़ी।
छात्रा ने बताया कि मनचलों ने घर से निकलना दुश्वार कर दिया है। कॉलेज नही जा पा रही है। पढ़ाई बाधित हो रही है।
घर से बाहर निकलने पर अपहरण की धमकी दी जाती है। यदि आरोपितों पर सख़्त कार्रवाई नहीं हुई तो छात्रा ने आत्महत्या की चेतावनी दी है।
दरगाह थाना प्रभारी संजय दुबे ने बताया कि पाँच युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार हैं तलाश की जा रही।