फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Girl hanged herself after four months of marriage

Lucknow News: शादी के चार माह बाद युवती ने फांसी लगाई

Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 Mar 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Girl hanged herself after four months of marriage
लखनऊ। गुडंबा इलाके में बुधवार सुबह मायके से लौटी नवविवाहिता ने दोपहर में फांसी लगा ली। मायके वालों ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन


गुडंबा के आदर्श नगर निवासी राहुल शर्मा इंदिरानगर स्थित रेडीमेड गारमेंट्स की कंपनी में सेल्स मैनेजर हैं। पिछले वर्ष 23 नवंबर को राहुल की शादी रागिनी (23) से हुई थी। रागिनी मंगलवार को पति राहुल के साथ रायबरेली स्थित मायके में भतीजे के मुंडन में गई थीं। बुधवार सुबह रागिनी ससुराल लौटीं और दोपहर 02:30 बजे खाना खाकर अपने कमरे में चली गईं।
शाम 04:30 बजे ननद नंदिनी ने रागिनी को आवाज लगाई पर कोई जवाब नहीं मिला। नंदिनी ने रागिनी को फोन भी किया मगर कॉल रिसीव नहीं हुई। खबर पाकर राहुल घर पहुंच गए। गुडंबा थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे में पंखे पर साड़ी से बंधे फंदे पर रागिनी का शव लटका मिला।
विज्ञापन

गुडंबा इंस्पेक्टर नीतीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रागिनी के पिता श्याम सुंदर ने कोई आरोप नहीं लगाया है। छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, चर्चा है कि रागिनी होली तक मायके में रुकना चाहती थीं, पर पिता ने होली से पहले ससुराल आकर उन्हें ले जाने की बात कहते हुए पति के साथ भेज दिया था। रागिनी ने ससुर और ननद ने भी ये बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed