फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   girl denied to get married for gold jewellery

कम जेवर देख दुल्हन का शादी से इंकार, तिलक में दी बाइक भी छीनी

Thu, 28 Apr 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Thu, 28 Apr 2016 09:16 PM IST
विज्ञापन
girl denied to get married for gold jewellery
प्रतीकात्मक चित्र

डाल में कम जेवर लाना वर पक्ष के लोगों को महंगा पड़ गया। सोने के जेवर कम होने पर दुल्हन ने फेरे लेने से मना कर दिया। वहीं कन्या पक्ष के लोगों ने जनवासा में जाकर तिलक में दी गई बाइक छीन ली। 

विज्ञापन


जनातियों का तेवर देख बाराती रफूचक्कर हो गए। दूल्हे पक्ष के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मकरमपुर मजरे जमुरावां निवासी राम प्रसाद अपने बेटे की बारात मंगलवार को लेकर ठाकुरपुर कैरावां आया था। डीजे पर थिरकते बारातियों का कन्या पक्ष के लोगों ने खूब स्वागत किया। जलपान कराने के बाद द्वारचार हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

सात सोने के जेवर लाओ तब होगी शादी

girl denied to get married for gold jewellery

वर पक्ष की ओर से कन्या पक्ष के लिए डाल भेजा गया। घर में डाल जब खोला गया तो चांदी के पायजेब, हथफूल, हॉफपेटी, करधनी और सोने का झुमका, मंगलसूत्र मिला। 

सोने के कम जेवरात देख कन्या पक्ष के लोगों का पारा चढ़ गया। यह कहते हुए शादी की रस्म रोक दी कि पहले डाल में सात जेवरात सोने के लाओ, इसके बाद ही विवाह होगा। वर पक्ष के लोगों ने काफी समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन एक नहीं चली। 

इस दौरान तिलक में दिए गए बाइक को भी जनवासे से उठा लाए। इसकी भनक जैसे ही बारातियों को लगी। एक-एक सभी ने निकल जाने में भलाई समझी। सुबह तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौता होता रहा, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में वर पक्ष के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed