सुसाइड नोट में खोली प्रेमी की बेवफाई और खुद को लगा ली आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के नौबस्ता में प्रेमी की बेवफाई से दुखी शिक्षिका ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें प्रेमी से मिले धोखे का जिक्र किया है।
आवास-विकास हंसपुरम् निवासी गंगाचरण प्राइवेट नौकरी करते हैं। कई साल पहले उनकी पत्नी का देहांत हो गया था। तीन बेटियां थीं, जिसमें दो की शादी कर चुके हैं और पूजा (22) सबसे छोटी थी।
पूजा बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के साथ ही क्षेत्र के एक स्कूल में शिक्षिका थी। शनिवार शाम पूजा घर पर अकेली थी। उसी दौरान उसने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली।
घर से धुआं उठने के बाद आस-पड़ोस वालों को भनक लगी, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस पड़ोस की छत फांदकर अंदर गई तो पूजा की जली हुई लाश मिली।
जानें क्या लिखा था सुसाइड नोट में
कमरे से मिले सुसाइड नोट के मुताबिक तीन साल पहले उसकी मुलाकात क्षेत्र में रहने वाले पुनीत तिवारी से हुई थी, जिसके बाद से नजदीकियां बढ़ती चली गईं। उसने पुनीत से शादी करने का प्रस्ताव भी अपने पिता के सामने रखा था, लेकिन उन्होंने इनकार दिया।
पुनीत शादी का झांसा देकर उसे धोखा देता रहा। नशे की लत के चलते पुनीत ने उसका बैंक एकाउंट भी खाली कर दिया। उसका लैपटॉप भी ले गया। पूजा ने सुसाइड नोट में पुनीत के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
नौबस्ता एसओ राजदेव ने बताया कि प्रेमी से धोखे के चलते युवती ने खुदकुशी है। पिता की तहरीर मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।