{"_id":"66e43a05cf59f7eff70fc04b","slug":"girl-accused-named-in-murder-case-arrested-lucknow-news-c-13-lko1027-871651-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्या के मामले में नामजद आरोपी युवती गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्या के मामले में नामजद आरोपी युवती गिरफ्तार
Fri, 13 Sep 2024 06:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Sep 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
- अन्य से पुलिस पूछताछ में जुटी
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के पासिन ढकवा गांव निवासी अमित की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी नीतू को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले में नीतू के अन्य नामजद परिजनों से पूछताछ कर रही है।
इंस्पेक्टर अंजनी कुमार के अनुसार, पूछताछ में नीतू ने बताया कि बुधवार को वह घर से अकेली निकली थी। इस बीच अमित ने उसे अकेला देख अभद्रता की। इस पर नीतू व उसके परिजन जमा हो गए। उन लोगों ने अमित पर डंडे व कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घायल अमित की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। मामले में नीतू, उसके पिता मनभरन,दादा शत्रोहन व दो नाबालिग भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। (संवाद)