फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gilaula and Ikouna progress is poor, in-charges reprimanded

Lucknow News: गिलौला व इकौना की प्रगति खराब, प्रभारियों को फटकार

Mon, 29 Jul 2024 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 29 Jul 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gilaula and Ikouna progress is poor, in-charges reprimanded
गैर पंजीकृत नर्सिंग होम की सघनता से जांच करें अफसर : डीएम
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार देर शाम जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक डीएम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान गिलौला व इकौना की मासिक प्रगति खराब मिलने पर डीएम ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को फटकार लगाते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का निर्देश दिया।

डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अन्य जिलों की तुलना में अधिक है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर पर रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाएं। प्रभारी चिकित्साधिकारी एएनएम व आशा की ओर से किए गए कार्यों की समीक्षा करें। साथ ही आरसीएच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं का पंजीकरण तथा अपडेशन शत प्रतिशत किया जाए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा उन्हें अस्पताल में भर्ती कर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित सभी पैथोलॉजी सेंटर, अल्ट्रासाउंड सेंटर, नर्सिंग होम व अस्पतालों की टीम बनाकर जांच करें। इस दौरान सीडीओ अनुभव सिंह, सीएमओ डा. एपी सिंह, डीसीपीएम राकेश गुप्ता, सीएमएस डा. राम गोपाल सहित प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed