{"_id":"58b925b24f1c1b87598313ec","slug":"gayatri-prajapati-is-hidden-in-up-cm-home-says-keshav-maurya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा की कसम खाएं अखिलेश कि गायत्री को अपने घर नहीं छिपाया: केशव मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा की कसम खाएं अखिलेश कि गायत्री को अपने घर नहीं छिपाया: केशव मौर्य
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 03 Mar 2017 02:01 PM IST
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति पर सियासत तेज हो गई है। यूपी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने ट्वीट किया, ‘मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी गंगा की कसम खाकर कहें कि उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास में नहीं छिपाया।’
उन्होंने ट्विटर पर ये भी लिखा, ‘अपराधियों को संरक्षण देने के मामले में श्री अखिलेश यादव को उपाधि मिलना चाहिए। प्रदेश के बड़े अपराधियों के संरक्षक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी हैं।’
केशव ने लिखा, ‘बलात्कार के आरोपी कैबिनेट मंत्री को मत छुपाओ मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी आप चाहोगे तो 10 मिनट के अंदर आरोपी मंत्री जेल में जाएगा।’
विज्ञापन
‘गायत्री प्रजापति को मुख्यमंत्री आवास पर छिपा कर रखा गया है पुलिस गिरफ्तारी का नाटक कर रही है भाजपा तत्काल गिरफ्तारी की मांग करती है’

फरार हैं गायत्री
गायत्री प्रसाद प्रजापति
- फोटो : amar ujala
बता दें कि परिवहन मंत्री गायत्री प्रजापति की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों के अनुसार मंत्री उन्हें चकमा देकर फरार हो गए हैं। गायत्री की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने बृहस्पतिवार को अमेठी पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराकर अपने असलहे जमा कर दिए हैं।
एसटीएफ के आईजी रामकुमार ने बताया कि पुलिस गायत्री की तलाश कर रही है। फिलहाल वे फरार हैं। बता दें कि प्रजापति पर चित्रकूट की एक महिला ने यौनशोषण का आरोप लगाया है, गायत्री पर उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का भी आरोप है।
इस मामले में अखिलेश की तरफ से बयान आया था कि गायत्री तुरंत सरेंडर करें लेकिन प्रजापति का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है।