{"_id":"58c3ad744f1c1b0916dc41d6","slug":"garima-singh-is-winning-in-amethi-seats","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमेठी में दो रानियों के बीच जंग में जनता ने चुनी ‘असली रानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में दो रानियों के बीच जंग में जनता ने चुनी ‘असली रानी’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 11 Mar 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
गरिमा सिंह
यूपी चुनाव में बेशक चुनाव बहुत रोमांचक रहा लेकिन यहां अमेठी सीट पर सबकी निगाहें टिकी रहीं। वजह भी है क्योंकि यह पहला मौका है कि जब एक राजा की दो रानियों ने राजमहल और राजनीतिक विरासत के लिए चुनाव मैदान में एक-दूसरे को चुनौती दी। देखें किसको कितने वोट मिले...
Trending Videos
अमीता सिंह
अमेठी की जनता ने असली रानी यानी भाजपा से गरिमा सिंह को चुना है। उन्होंने 57994 वोटों के साथ जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस से मैदान में उतरीं डॉ संजय सिंह की दूसरी पत्नी अमीता सिंह चौथे नंबर पर हैं। उन्हें कुल 19021 वोट मिले हैं। सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापति दूसरे नंबर पर हैं और तीसरे नंबर पर बसपा से रामजी हैं।
अमीता सिंह
वैसे तो अमेठी गांधी परिवार का परंपरागत सियासी गढ़ होने के नाते हमेशा चर्चा में रहता है और हर चुनाव में देश-दुनिया की निगाहें इस सीट पर लगी रहती है लेकिन इस बार राजघराने की दोनों रानियों के आमने-सामने होने से यह सीट और भी अहम हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गरिमा सिंह
गरिमा सिंह जहां अपना स्वाभिमान हासिल करने की मंशा से सियासी समर में आगे आई हैं वहीं अमीता सिंह संजय सिंह की सियासी विरासत पर अपना दावा बरकरार रखने के लिए मैदान में उतरीं।
विज्ञापन
अमीता सिंह
सपा से गठबंधन के बाद टिकट न मिलने की आशंका को देखते हुए अमीता ने बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद संजय सिंह ने कांग्रेस हाईकमान पर दबाव डालकर अमीता का टिकट फाइनल कराया।