फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gangster arrested for stealing jewellery from former Karnataka DGP's house

Lucknow News: कर्नाटक के पूर्व डीजीपी के मकान से जेवर चुराने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 02:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Gangster arrested for stealing jewellery from former Karnataka DGP's house
लखनऊ। अलीगंज के सेक्टर-जी में कर्नाटक के पूर्व डीजीपी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव के मकान से लाखों के जेवर चुराने के आरोपी गैंगस्टर को पुलिस ने शुक्रवार को बंधा रोड के पास से गिरफ्तार कर लिया। उससे चोरी किए गए जेवर, छह हजार रुपये, सब्बल और घटना में इस्तेमाल कार बरामद हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अलीगंज अशोक सोनकर ने बताया कि आरोपी डालीगंज के कुतुबपुर का निवासी मो. अकरम है। वह मूल रूप से बहराइच के नाजीरपुरवा का रहने वाला है। वारदात में अकरम का सहयोग करने वाली उसकी पत्नी नूर फातिमा और साथी सीतापुर के बिसवां के इरफान की तलाश में टीम जुटी है।
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ पूर्व डीजीपी की बहू डॉ. ऋषिका राज ने चोरी का केस दर्ज कराया था। घटना के वक्त वह परिवार के साथ पति से मिलने ओमान गई थीं। लौटने पर घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूर तय करती थी किस घर में करनी है चोरी
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी पत्नी नूर दोपहर में अकेले बंद मकानों की रेकी करती है। वह ऐसे मकानों को चुनती थी, जिसमें काफी दिन से दूध के पैकेट और अखबार पड़े हों। फिर वह इसकी जानकारी अकरम व इरफान को देती थी। रात होने पर दोनों कार से वारदात को अंजाम देते थे। कागजात न होने पर पुलिस ने कार सीज कर दी है। अकरम पर गोहत्या, गैंगस्टर और चोरी के 35 मुकदमे थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed