फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   gangrape victim waits for justice after 9 years.

गैंगरेप के नौ साल बाद भी नहीं मिल सका इंसाफ

Thu, 21 Aug 2014 12:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 21 Aug 2014 12:58 PM IST
विज्ञापन
gangrape victim waits for justice after 9 years.

दो मई 2005 एक तारीख भर नहीं है, यह लखनऊ के इतिहास में काला धब्बा भी है। इसी तारीख को आशियाना में एक लड़की का गैंगरेप हुआ था।

विज्ञापन


मुख्य आरोपी को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़ रही पीड़ित लड़की घटना के नौ साल तीन माह बाद भी न्याय का इंतजार कर रही है।

उसे न्याय दिलाने के लिए एडवा की महिला कार्यकर्ताओं ने बुधवार से हाईकोर्ट के बाहर शांतिपूर्ण मौन धरना-प्रदर्शन शुरू किया है।

गौरव शुक्ला की सजा तय हो

gangrape victim waits for justice after 9 years.

धरना-प्रदर्शन के माध्यम से भारत के मुख्य न्यायाधीश का ध्यान आकर्षित करने के लिए पीड़िता के परिवार के साथ धरने पर बैठीं महिला एक्टिविस्टों की मांग है कि आशियाना रेप केस में मुख्य आरोपी गौरव शुक्ला की सजा सुनिश्चित की जाए।

एडवा की प्रदेश अध्यक्ष मधु गर्ग ने बताया कि इस केस में लोअर कोर्ट से सुनवाई के लिए 25 बार तारीख मिल चुकी हैं। इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब जब सुनवाई के लिए अगली तारीख मिली तो जज रिटायर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट से भी की हस्तेक्षेप की मांग

gangrape victim waits for justice after 9 years.

अगली सुनवाई की तारीख एक सितंबर है और जज 31 अगस्त को रिटायर हो जाएंगे। इससे पहले आरोपी पक्ष के वकील कभी बीमार पड़ जाते हैं, तो कभी फाइल नहीं पढ़ पाते।

किसी न किसी वजह से तारीख बढ़ाए जाने से पीड़िता को नौ वर्षों बाद भी न्याय नहीं मिल सका है।

आशियाना रेप केस की सुनवाई के लिए फास्टट्रैक कोर्ट की मांग को लेकर एडवा ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया है। इसमें संस्थाओं को एकजुट करने के अलावा हस्ताक्षर अभियान भी शामिल किया गया है।

पीड़िता के लिए लोगों से सहयोग भी मांगा जा रहा है। जिला सचिव सीमा राना ने बताया कि प्रदर्शन फिलहाल शुक्रवार तक रहेगा। हाईकोर्ट से भी इस मामले में हस्तक्षेप कर पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed