{"_id":"6a6e1b3a69a17ca66505c099","slug":"fraudsters-posing-as-ascetics-asked-for-water-and-made-off-with-gold-jewelry-weighing-four-and-a-half-tolas-lucknow-news-c-97-1-ayo1027-155202-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: साधु के वेश में आए ठगों ने पानी मांगा और उड़ा दिए साढ़े चार तोला सोने के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: साधु के वेश में आए ठगों ने पानी मांगा और उड़ा दिए साढ़े चार तोला सोने के जेवर
Sat, 01 Aug 2026 09:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 01 Aug 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
बाबा के वेश में पहुंचे ठग।
पूराबाजार। महराजगंज क्षेत्र के ग्राम पिलखावा में साधु के वेश में आए चार ठगों ने बुजुर्ग परिवार से करीब साढ़े चार तोला सोने के जेवर ठग लिए। यह घटना 30 जुलाई की दोपहर करीब 1:30 बजे हुई। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम पिलखावा निवासी जय प्रकाश पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि चार लोग कार से उनके घर पहुंचे थे। उस समय घर पर केवल दो बुजुर्ग सदस्य मौजूद थे। ठगों ने खुद को साधु बताया और पहले पानी मांगा। बातचीत के दौरान उन्होंने सोने की चेन और अंगूठियां देखने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद उन्होंने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ का झांसा दिया। बुजुर्ग दंपती से ठगों ने जेवर अपने कब्जे में लेकर बातों में उलझाकर उन्हें बदल दिए। कुछ देर बाद चारों मौके से चले गए। पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपित करीब 4.37 तोला सोने के जेवर लेकर भागे हैं।
पीड़ित परिवार का आरोप है कि जाते समय ठगों ने उन्हें धमकाया था। इसीलिए भयवश तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी जा सकी। अगले दिन परिवार ने हिम्मत जुटाकर महराजगंज थाना पहुंचकर तहरीर दी। शिकायत में आरोपितों की पहचान कर जेवर बरामद कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपित गेरुआ और सफेद वस्त्र पहनकर साधु के वेश में आए थे। पहचान में सहायता के लिए उनके फोटो और वीडियो भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।