{"_id":"65bb30e59a9cf1b51006aa76","slug":"fraud-on-the-name-of-up-bjp-chief-bhupendra-singh-fir-filed-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जालसाजी, उप श्रमायुक्त को फोन कर बोला- होटल में रहने-खाने का इंतजाम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जालसाजी, उप श्रमायुक्त को फोन कर बोला- होटल में रहने-खाने का इंतजाम करें
Thu, 01 Feb 2024 11:19 AM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:19 AM IST
सार
बलिया के रहने वाले एक व्यक्ति पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर जालसाजी करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। उसने उप श्रमायुक्त को फोन कर अपने लोगों के लिए इंतजाम करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालसाज ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नाम लेकर आजमगढ़ के उप श्रमायुक्त को फोन किया और होटल में कमरे बुक कराने के लिए कहा। मामले में भाजपा के मुख्यालय प्रभारी ने बुधवार को हजरतगंज थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित के मुताबिक 27 जनवरी को आजमगढ़ के उप श्रमायुक्त राजेश कुमार को एक अनजान नंबर से कॉल की गई। कॉल करने वाले ने खुद को बलिया निवासी एके सिंह बताया। उसने खुद को भाजपा प्रदेश दफ्तर में कार्यरत बताया और प्रदेश अध्यक्ष के 12 अतिथियों के लिए 28 जनवरी से तीन फरवरी तक होटल में कमरे बुक कराने को कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सपा में टिकट वितरण: दूसरे दलों से आए हुए आयातित प्रत्याशियों को मिले ज्यादा मौके, पार्टी में उभरा असंतोष
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: सपा बोली- कांग्रेस को जो सीटें लड़नी हैं वे बता दी गईं, कांग्रेस ने शुरू की हर सीट की तैयारी
साथ ही होटल में रुके अतिथियों के खाने से लेकर घूमने तक की व्यवस्था करने को कहा। उप श्रमायुक्त को शक हुआ तो उन्होंने पड़ताल कराई। इसमें जालसाज का भेद खुल गया।