{"_id":"5fb7818407a7166d10518ee0","slug":"fraud-on-the-name-of-bride-in-barabanki","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकीः युवक ने दुल्हन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे, ये है पूरा मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकीः युवक ने दुल्हन दिलाने के नाम पर लाखों ठगे, ये है पूरा मामला
Fri, 20 Nov 2020 02:12 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 20 Nov 2020 02:12 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Getty Images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी के सुबेहा क्षेत्र में एक दिव्यांग से उसके पुत्र का विवाह कराने के नाम पर एक लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पिता-पुत्र को रांची ले जाकर आरोपी युवक ने घटना की। पीड़ित ने शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया है। यह ठगी सुबेहा क्षेत्र के अहीर गांव निवासी दिव्यांग राम लल्लन दीक्षित के साथ हुई। राम लल्लन की पत्नी रामलली ने पड़ोसी गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
रामलली का कहना है कि उसके पुत्र के विवाह के लिए पड़ोसी गांव का युवक तीन महीने से आश्वासन दे रहा था। इसके लिए परिवार ने खेत बेच कर एक लाख रुपये की व्यवस्था की। 11 नवंबर को रिश्तेदारों के साथ झारखंड के रांची शहर दूल्हन लाने गए थे।
विज्ञापन
रांची में उस युवक ने 80 हजार रुपये लेकर कुछ समय में आने की बात कही। दो दिन तक इंतजार के बाद भी वापस नहीं लौटा। इसके बाद रामलल्लन, उनकी पत्नी व पुत्र लौट आए और सुबेहा पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी संतोष कुमार ने सूचना मिलने से इंकार किया है। कहा कि शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई होगी।