{"_id":"5d239ea68ebc3e6ce86414c5","slug":"fraud-on-behalf-of-water-atm-lucknow-news-lko469633849","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉटर एटीएम लगाने के नाम पर दिव्यांग से 11.50 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉटर एटीएम लगाने के नाम पर दिव्यांग से 11.50 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉटर एटीएम लगाने के नाम पर दिव्यांग से 11.50 लाख ठगे
सरोजनीनगर थाने में वाह वॉटर के नाम से मोबाइल व फिक्स एटीएम मशीन लगवाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है।
इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वाह वॉटर एटीएम गोमतीनगर के विश्वासखंड स्थित डीसेंटिक टेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाती है जिसका एमडी विनीत वत्स, डिप्टी एमडी विकास वत्स और बोर्ड मेंबर अशोक कुमार हैं।
हुसैनगंज के छितवापुर निवासी दिव्यांग संदीप कुमार सोनकर का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने पांच मोबाइल एटीएम व एक फिक्स मशीन देने के नाम पर 11.50 लाख रुपये लिए। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
संदीप ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2016 में वॉटर एटीएम के कारोबार के लिए कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया था। एमडी विनीत वत्स ने एक एटीएम की कीमत 3.20 लाख रुपये बताई थी।
विज्ञापन
उसने पांच मोबाइल एटीएम और एक फिक्स एटीएम का एग्रीमेंट किया। जुलाई 2016 से सितंबर 2016 तक उसने करीब 20 लाख रुपये चेक व ऑनलाइन के माध्यम से कंपनी के खाते में जमा किए।
कंपनी संचालकों ने आरटीओ से रजिस्ट्रेशन कराने के बाद वॉटर मोबाइल एटीएम देने की बात कही, लेकिन कंपनी ने न एग्रीमेंट की कॉपी दी न ही आरटीओ से रजिस्ट्रेशन कराकर वॉटर मोबाइल एटीएम दिए।
कंपनी ने किसी शर्त का पालन नहीं किया तो संदीप ने रुपया वापस मांगा। पीड़ित का आरोप है कि रुपया देने से इनकार करते हुए एमडी व अन्य अधिकारियों ने गाली-गलौज व जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया।
कुछ दिन बाद विनीत और विकास वत्स ने गोमतीनगर का ऑफिस बंद करके ट्रांसपोर्टनगर में मौरंग मंडी के पास दूसरे नाम से ऑफिस खोल लिया।
ठगी के सदमे में पड़ा दिल का दौरा
संदीप ने बताया कि ठगी का अहसास होने पर वह सदमे में आ गया। उसे दिल का दौरा पड़ गया। उसके उपचार के लाखों रुपये खर्च हो गए। बीमारी के दौरान भी उसने कंपनी संचालकों से रुपया लौटाने की गुजारिश की, लेकिन वह नहीं पसीजे।
कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी में भी सैकड़ों लोगों को ठगने का आरोप
संदीप का कहना है कि वाह वॉटर के नाम से कंपनी खोलकर विनीत और विकास वत्स ने कृष्णानगर के विजयनगर निवासी सोनू गांधी, राहुल शुक्ला समेत कई लोगों के अलावा कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी में भी सैकड़ों लोगों से ठगी की है। कई लोगों ने पुलिस से सभी संपर्क किया है।