{"_id":"5d151cc18ebc3e3c9d00eb1e","slug":"fraud-on-behalf-of-bike-taxi-lucknow-news-lko4676328122","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक टैक्सी के नाम पर ठगी करने वाली नोएडा की कंपनी के खिलाफ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक टैक्सी के नाम पर ठगी करने वाली नोएडा की कंपनी के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेलो राइड कंपनी की तरह बाइक टैक्सी के नाम पर ठगी करने वाली नोएडा की कंपनी के खिलाफ केस
बाइक किराये पर लगाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ठगने वाली हेलो राइड कंपनी की तरह एक और कंपनी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। अलीगंज निवासी राजेश कुमार ने बाइक टैक्सी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाते हुए नोएडा की कंपनी गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के एमडी संजय भाटी और लखनऊ के फ्रेंचाइजी अमित अग्रवाल पर 15.52 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर फरीद अहमद ने बताया कि कंपनी के एमडी और ग्रेटर नोएडा के फ्रेंचाइजी विजय पाल को नोएडा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। लखनऊ के फ्रेंचाइजी अमित अग्रवाल की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि राजेश से अमित अग्रवाल की मुलाकात छह महीने पहले अपने दोस्त संजीव बनका के कार्यालय में हुई थी। अमित कैंट के सदर स्थित सुभाष मोहाल का रहने वाला है और यहां ओला-ऊबर की तर्ज पर बाइक टैक्सी शुरू करने वाली नोएडा की गर्वित इनोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी की फ्रेंचाइजी है।
विज्ञापन
उसने कंपनी की स्कीम के बारे में बताते हुए रुपये निवेश करने को प्रोत्साहित किया। अमित का कहना था कि कंपनी में रुपया लगाने पर उन्हें निश्चित लाभ दिया जाएगा। उसने कंपनी के एमडी संजय भाटी से फोन पर बात भी कराई।
कंपनी की लुभावनी योजनाओं के जाल में फंसकर राजेश ने 27 दिसंबर 2018 से 21 जनवरी 2019 के बीच कई बार में चेक न नकद माध्यम से कंपनी को 15.52 लाख रुपये दिए। रुपया देने के एक महीने बाद उन्होंने निश्चित लाभ की रकम मांगी तो अमित अग्रवाल बहाने बनाकर टालने लगा।
उसने कहा कि दिल्ली से 150 बाइक लखनऊ स्थित उनके आवास पर पहुंच चुकी है। जल्द कंपनी लखनऊ में अपना काम शुरू कर देगी और रुपया उनके खाते में आने लगेगा। चार महीने बीतने के बाद भी राजेश को एक रुपया नहीं मिला तो उन्होंने संजय भाटी और अमित अग्रवाल से मिलकर रुपया वापस करने को कहा।
इस पर अमित ने उन्हें सवा छह लाख रुपये का चेक दिया जो बैंक में प्रस्तुत करते ही बाउंस हो गया। अब अमित अग्रवाल रुपया दे रहा है न ही उनकी फोन कॉल रिसीव कर रहा है। उन्होंने संजय भाटी से संपर्क करने का प्रयास किया तो पता चला कि नोएडा पुलिस उसे ठगी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
मालूम हो कि हेलो राइड कंपनी के एमडी अभय कुमार कुशवाहा ने भी बाइक किराये पर चलाने का झांसा देकर देश के विभिन्न हिस्सों से हजारों लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए थे।
अभय कुमार कुशवाहा और उसके सहयोगियों के खिलाफ विभूतिखंड थाना में ठगी के कई मामले दर्ज हैं। विभूतिखंड पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फिलहाल ठगी का आरोपी जमानत पर चल रहा है।