फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of 82 lakhe

मसायर ग्रुप ने जमीन व निवेश के नाम पर 82 लाख ठगे

Thu, 29 Oct 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
fraud of 82 lakhe
मसायर ग्रुप के खिलाफ चार लोगों ने जमीन व निवेश के नाम पर मुनाफा का लालच देकर 82.70 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ितों क ी तहरीर पर जांच के बाद डीसीपी पूर्वी चारू निगम ने गोमतीनगर थाने में ठगी का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, तबरेज हबीब उल्लाह वरिष्ठ नागरिक हैं। वह मॉडल हाउस में रहते हैं। तबरेज का आरोप है कि जमीन खरीदने के संबंध में उनकी मुलाकात ग्रीनवुड अपार्टमेंट निवासी रतनचंद्र द्विवेदी से हुई। उन्होंने खुद को मसायर इंफ्राटेक का प्रबंध निदेशक बताया। कुछ जमीन के दस्तावेज दिखाए जिस पर एडवांस बुकिंग करने को कहा। हबीब उल्लाह ने बताया कि उन्होेंने कई बार में सात लाख रुपये दिए जो कंपनी ने अफसरों ने हड़प लिए।
विज्ञापन

वहीं, अलीगंज के सेक्टर-ई निवासी रामदेव तिवारी ने बताया कि उन्होंने परिचित गोंडा के सुदल्लानगर निवासी धर्र्मेंद प्रजापति के जरिए मसायर ग्रुप ऑप कंपनी में 24 महीने में रकम दोगुना होन के लालच में 4,50,000 रुपये कंपनी केखाते में जमा किए। दो महीने तक 1.80 लाख रुपये उनके खाते में वापस आया। इसके बाद रकम आनी बंद हो गई। मांगने पर कंपनी के एमडी ने धमकी दी और कार्यालय से भगा दिया। इसी तरह सरोजनीनगर के न्यू हनुमानपुरी निवासी कंचन राजपूत ने बताया कि कंपनी के मार्केटिंग प्रमुख धर्मेंद्र प्रजापति, डायरेक्टर जैनुद्दीन अंसारी की बातों में उलझकर 1.20 लाख रुपये अपना और परिचितों का 20 लाख रुपये कंपनी में जमा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सेक्टर एम एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड निवासी अखिलेश गुप्ता ने आरोप लगाया कि धर्मेंद्र प्रजापति केमाध्यम से उन्होंने अपने और परिचितों से 50 लाख रुपये का निवेश कराया। इनके खाते में भी दो महीने तक कंपनी ने रकम भेजी। इसके बाद बंद कर दिया। रुपये के लिए निवेशक दबाव बनाने लगे तो धमकी देनी शुरू कर दी। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, पीड़ितों की तहरीर पर एमडी रतन चंद्र द्विवेदी, धर्मेंद्र प्रजापति, जैनुद्दीन अंसारी, जयप्रकाश प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed