{"_id":"5a8345444f1c1b8f268b9cde","slug":"fraud-of-46-lakhs-for-tendor-of-school-bags","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बैग का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 46 लाख ,10 करोड़ के टेंडर के नाम पर हुई धोखाधड़ी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बैग का ठेका दिलाने के नाम पर ठगे 46 लाख ,10 करोड़ के टेंडर के नाम पर हुई धोखाधड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Feb 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक स्कूलों में लेदर बैग की सप्लाई का 10 करोड़ का ठेका दिलाने के नाम पर जालसाज ने 46 लाख रुपये ऐंठ लिए। जालसाजी का शिकार कारोबारी दो साल तक ठेके व अपनी रकम के लिए भटकता रहा। जब उसकी उम्मीद खत्म हो गई तो उसने मंगलवार को हजरतगंज थाने में जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
कोलकाता के तिलजला साउथ परगना निवासी सरफराज आलम का लेदर इम्पोरियम के नाम से कारखाना है। वहां लेदर बैग व अन्य सामान के निर्माण के साथ ही सप्लाई की जाती है। 2016 जून में बेसिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को लेदर बैग की आपूर्ति का टेंडर निकाला। सरफराज भी इसमें शामिल हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बेसिक शिक्षा निदेशालय के कई चक्कर लगाए। इसी दौरान उनकी मुलाकात राहुल शुक्ला उर्फ राम से हुई। टेंडर दिलाने के लिए उसने हजरतगंज के एक नामी होटल में बैठक की। कई बार की वार्ता के बाद राहुल ने टेंडर दिलाने के लिए अपने राजनीतिक रसूख का हवाला दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ नेताओं और मंत्रियों से बातचीत भी मोबाइल पर कराई। खुद को एनेक्सी में बतौर अनुभाग अधिकारी बताया। ठेका दिलाने के लिए उसने मंत्री और विभागीय अधिकारियों के लिए अलग-अलग कमीशन देने की बात कही। लेकिन तीन से चार बार में अपने लिए करीब 46 लाख कमीशन लेने के बाद आरोपी कारोबारी को टरकाता रहा।