फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of 25 thousand rupees to attach photo of chief secretary as dp on whatsap

मुख्य सचिव की फोटो ब्हाट्सएप की डीपी में लगाकर की चैटिंग, मांगे 25 हजार रुपये

Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
fraud of 25 thousand rupees to attach photo of chief secretary as dp on whatsap
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने मुख्य सचिव की फोटो लगाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद चैटिंग कर 25 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

इंदिरानगर के मयूर रेजीडेंसी में रहने वाले प्रमोद सिंह के मुताबिक, उनके मोबाइल पर बने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर 9453005343 नंबर से 9 जून को चैटिंग की गई। इस नंबर पर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा की तस्वीर लगी थी। काफी देर तक चैटिंग से बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान ही चैटिंग कर रहे जालसाज ने उनसे 25,000 रुपये की मांग की। उसने यूको बैंक के खाता नंबर 02390110114001 में यह रकम जमा करने को कहा। आईएफएससी नंबर भी भेजा।
विज्ञापन

अचानक से अनजान व्यक्ति द्वारा चैटिंग के दौरान इतनी रकम मांगने पर संदेह होने पर प्रमोद ने मोबाइल नंबर के बारे में पता लगाया। इसी दौरान उन्होंने पूरी चैटिंग की स्क्रीन शॉट्स भी अपने पास सुरक्षित रख लीं। पीड़ित प्रमोद सिंह के मुताबिक, संदेह होने पर साइबर क्राइम थाने में संपर्क किया। वहां पहुंचकर तहरीर दी। साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक मो. मुस्लिम खान ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed