फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

Lucknow News: महिला के जेवर लेकर भाग निकले टप्पेबाज

Tue, 19 Aug 2025 06:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Aug 2025 06:27 PM IST
विज्ञापन
fraud

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार निवासी नीलम पांडेय को झांसा देकर टप्पेबाजों ने उनके जेवर उतरवा लिए। नीलम के मुताबिक वह सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में काम से गई थीं। इसी बीच एक महिला और उसके साथियों ने उन्हें रोक लिया। बातों में उलझाकर आरोपियों ने उनकी चेन व कान की बालियां उतरवा ली। इससे पहले की नीलम कुछ समझ पातीं आरोपी वहां से भाग निकले।


नीलम ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में महिला और उसके तीन साथियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। नीलम का कहना है कि वह 13 अगस्त की शाम अर्जुनगंज बाजार गई थीं। इसी दौरान उनके साथ टप्पेबाजी हुई। ठगी का एहसास होने पर नीलम ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे की मददसे टप्पेबाजों के बारे मेें पता लगाया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed