{"_id":"58b7ed0a4f1c1b7835830767","slug":"fraud-in-the-name-of-job-in-saudi-arab","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर बनाने का झांसा देकर सऊदी अरब में चरवाई बकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर बनाने का झांसा देकर सऊदी अरब में चरवाई बकरी
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
Updated Fri, 03 Mar 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
बढ़ौली गांव निवासी एक युवक को ट्रैवलिंग एजेंट ने सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवक सऊदी अरब पहुंचा तो उसे बकरी चराने का काम मिला। वेतन भी मामूली मिल रहा था।
विज्ञापन
इस पर उसने भारत लौटने की कोशिश की तो जहां काम करता था, वहां के मालिक ने एक लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर रेप में फंसाने की धमकी दी। इस पर युवक ने भारत से पत्नी के जेवरात बेचवाकर पैसे मंगवाकर अदा किए, तब वह दो दिन पूर्व घर लौट सका।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।जरवलरोड थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी खादिम पुत्र रियाज का कहना है कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था। तभी डेढ़ माह पूर्व कैसरगंज में ग्राम कोनारी निवासी शब्बू से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
उसने अपने को विदेशी कंपनियों का ट्रैवलिंग एजेंट बताया। खादिम ने सऊदी में ड्राइवर का काम दिलाने की बात कही तो उसने माह भर में खादिम को सऊदी अरब भेजवाने का वादा किया। वीजा व अन्य खर्चे के लिए 1.30 लाख रुपये की मांग की।
यह भी कहा कि सऊदी में ड्राइवर की नौकरी मिलेगी। 1500 रियाल वेतन मिलेगा। खादिम ने रिश्तेदारों से उधार लेकर शब्बू को पैसा दिया। इस पर उसे जनवरी के प्रथम सप्ताह में शब्बू ने सऊदी अरब भेजवा दिया। लेकिन वहां पर उसे बकरी चराने का काम मिला। वेतन भी मामूली था।