फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud in the name of job in saudi arab

ड्राइवर बनाने का झांसा देकर सऊदी अरब में चरवाई बकरी

Fri, 03 Mar 2017 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमरउजाला, बहराइच Updated Fri, 03 Mar 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
 fraud in the name of job in saudi arab
डेमो - फोटो : demo pic

बढ़ौली गांव निवासी एक युवक को ट्रैवलिंग एजेंट ने सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। युवक सऊदी अरब पहुंचा तो उसे बकरी चराने का काम मिला। वेतन भी मामूली मिल रहा था।

विज्ञापन


इस पर उसने भारत लौटने की कोशिश की तो जहां काम करता था, वहां के मालिक ने एक लाख रुपये मांगे। रुपये न देने पर रेप में फंसाने की धमकी दी। इस पर युवक ने भारत से पत्नी के जेवरात बेचवाकर पैसे मंगवाकर अदा किए, तब वह दो दिन पूर्व घर लौट सका।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित ने थाने पर तहरीर दी है।जरवलरोड थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव निवासी खादिम पुत्र रियाज का कहना है कि वह नौकरी की तलाश कर रहा था। तभी डेढ़ माह पूर्व कैसरगंज में ग्राम कोनारी निवासी शब्बू से मुलाकात हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने अपने को विदेशी कंपनियों का ट्रैवलिंग एजेंट बताया। खादिम ने सऊदी में ड्राइवर का काम दिलाने की बात कही तो उसने माह भर में खादिम को सऊदी अरब भेजवाने का वादा किया। वीजा व अन्य खर्चे के लिए 1.30 लाख रुपये की मांग की।


यह भी कहा कि सऊदी में ड्राइवर की नौकरी मिलेगी। 1500 रियाल वेतन मिलेगा। खादिम ने रिश्तेदारों से उधार लेकर शब्बू को पैसा दिया। इस पर उसे जनवरी के प्रथम सप्ताह में शब्बू ने सऊदी अरब भेजवा दिया। लेकिन वहां पर उसे बकरी चराने का काम ‌म‌िला। वेतन भी मामूली था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed